रामपुर: महिला से गैंगरेप के बाद वीडियो वायरल करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रामपुर: महिला से गैंगरेप के बाद वीडियो वायरल करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

स्वार, अमृत विचार। तमंचे के बल पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म  कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वा इस्टाग्राम पर अपलोड करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेजा है। बचे आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

मसवासी पुलिस चौकी के एक गांव निवासी जाबिर गांव की ही एक महिला को एक वर्ष पूर्व खेत में मजदूरी कराने के बहाने से जंगल ले गया था। इसके बाद आरोपी तमंचे के बल पर महिला को गन्ने के खेत में ले गया था। अपने अन्य साथियों के साथ डरा धमका  बारी-बारी से  दुष्कर्म किया था। महिला चिल्लाती रही लेकिन दरिंदे नहीं मानें। आरोपियों ने गैंगरेप करने की वीडियो बना ली और शिकायत करने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। लोकलाज के डर से महिला ने चुप्पी साध ली थी। 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ इस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। जिसे देख महिला के परिजनों में हड़कंप मच गया था। बुधवार को महिला की तहरीर पर पुलिस ने जाबिर, प्रतीक, पवित्र कुमार, दीपक, चन्द्रभान, अनमोल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। गुरुवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी जाबिर को गांव मुंशीगंज के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें - रामपुर: चोरों ने दुकान से लाखों रुपये के मोबाइल पर हाथ किया साफ, सीसीटीवी में हुए कैद