औरैया: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की धूमधाम से मनाई गई जयंती

औरैया: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की धूमधाम से मनाई गई जयंती

औरैया, अमृत विचार। शहर के सुदिति ग्लोबल एकेडमी में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का जन्म धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उपप्रधानाचार्य डॉ अरविंद कुमार के द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। ये भी पढ़ें- कानपुर हादसा: मृतकों के गांव पहुंचे सीएम …

औरैया, अमृत विचार। शहर के सुदिति ग्लोबल एकेडमी में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का जन्म धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के उपप्रधानाचार्य डॉ अरविंद कुमार के द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

ये भी पढ़ें- कानपुर हादसा: मृतकों के गांव पहुंचे सीएम योगी, परिजनों को बंधाया ढांढस

डा.अरविंद कुमार ने बताया कि भारत के सबसे महान नेता व स्वतंत्रता सेनानी मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। ब्रिटिश शासन से भारत की स्वतंत्रता के लिए सफल अभियान का नेतृत्व करने के लिए इन्होंने अहिंसक प्रतिरोध का इस्तेमाल किया है। 1890 में इंग्लैंड से वकील बनकर भारत लौटे और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लिए अपना पूरा जीवन दे दिया। ब्रिटिशों के खिलाफ महात्मा गांधी ने कई आंदोलन किए, जिसमें चंपारण आंदोलन, खेड़ा आंदोलन, खिलाफत आंदोलन, नमक आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन मुख्य रूप से शामिल है।

विश्व में यह एकमात्र उदाहरण
विश्व में यह एकमात्र उदाहरण है कि गांधी जी के सत्याग्रह के समक्ष अंग्रेजों को भी झुकना पड़ा इसके साथ साथ लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को हुआ था, यह तो हम सब जानते है कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती का कार्यक्रम देश भर में बहुत ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। लेकिन 2 अक्टूबर का यह दिन हमारे देश के दो महापुरुषो को समर्पित है। इस दिन सिर्फ गांधी जी की ही नही लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जंयती मनाई जाती है। इस दिन लोग गांधी जी के विचारों के साथ शास्त्री जी के देशप्रेम और त्याग को भी याद करते हैं। 2 अक्टूबर का यह विशेष दिन हमारे देश के दो महान नेताओं को समर्पित है, जो हम करोड़ो भारतीयों के प्रेरणा स्त्रोत हैं।

यह शिक्षक रहे मौजूद
विद्यालय के पी .टी.आई अजय चौबे, शुभम मिश्रा, प्रशांत गुप्ता, आकाश यादव ,अंकुर पोरवाल, सी .पी मिश्रा, स्वाति, जागृति, अनुराधा गुप्ता, शिल्पा, नीतू, पारुल त्यागी, रश्मि विश्नोई, आभा त्रिपाठी, जयमाला त्रिपाठी, एवं सभी अध्यापक एवं अध्यापिका ने उपस्थित रही।

ये भी पढ़ें- गांधी जयंती: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद