मुरादाबाद : पर्दे में पार्षद, पति निभा रहे जिम्मेदारी

मुरादाबाद : पर्दे में पार्षद, पति निभा रहे जिम्मेदारी

मुरादाबाद,अमृत विचार। शाहपुर तिगरी की जनता ने चुनाव में प्रियंका को पार्षद चुना, लेकिन जीत के बाद प्रियंका पर्दे के पीछे चली गईं। पति ही वार्ड की कमान संभाले हैं। यही वजह है कि वार्ड में न तो सड़कें बन पाई हैं और न नाले-नालियां। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। जलनिकासी का भी अब …

मुरादाबाद,अमृत विचार। शाहपुर तिगरी की जनता ने चुनाव में प्रियंका को पार्षद चुना, लेकिन जीत के बाद प्रियंका पर्दे के पीछे चली गईं। पति ही वार्ड की कमान संभाले हैं। यही वजह है कि वार्ड में न तो सड़कें बन पाई हैं और न नाले-नालियां। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। जलनिकासी का भी अब तक प्रबंध नहीं हो पाया है।

वार्ड नंबर-1 में स्थित शाहपुर तिगरी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। शहरी क्षेत्र में होने के बावजूद यहां के हालात गांव से भी बदतर है। वार्ड की करीब 30 हजार की आबादी गंदगी में रहने को मजबूर है। यहां कुछ गलियों के निर्माण को वर्षों को गए, लेकिन इन गलियों में न तो सड़क की व्यवस्था है और न ही नालियों की। आलम यह है घरों के पानी की निकासी तक नहीं होती है। इससे गलियों में पानी जमा है और चारों तरफ गंदगी पसरी हुई है।

वहीं जहां सड़कों और नालियों की व्यवस्था है वहां नालियां गंदगी से पटी पड़ी हैं। पानी सड़कों तक आ रहा है। सफाई कर्मचारी वार्ड में नहीं पहुंच रहे, इससे नियमित सफाई न होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। शाहपुर तिगरी के लोग जल निकासी की समस्या से परेशान हैं। पूरे इलाके का पानी खेतों में जा रहा है। यहां सबसे बड़ी बात यह है कि पानी की निकासी के लिए नाले का कोई इंतजाम नही है। जिससे जिम्मेदारों की लापरवाही साफ नजर आती है। आलम यह है कि बिजली के खंभों पर लाइट की व्यवस्था तक नहीं है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि हमने चुनाव में प्रियंका को चुना, लेकिन यहां वार्ड को उनके पति और ससुर चला रहा है। जो क्षेत्र के विकास में रुचि नहीं दिखा रहे। नगर निगम के अधिकारियों का भी इस ओर ध्यान नहीं है।

मेरी गली में अभी तक सड़क नहीं बनी है। पार्षद और निगम अधिकारियों से कई बार सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन हालात ज्यों के त्यों बने हैं। – ज्ञान चंद

हमने चुनाव में प्रियंका को चुना था, लेकिन यहां वार्ड को उनके पति और ससुर चला रहे है। जिनसे कई बार शिकायतें कर चुके हैं, समाधान नहीं हो पाया है। – सतपाल

यहां घरों के बाहर नाली न होने से पानी की निकासी नहीं हो पाती है। जिससे घरों का रास्ते में बहता हुआ खेतों तक पहुंच रहा है। – खचेंड़ू सिंह

शाहपुर तिगरी में नाले की व्यवस्था नहीं है। पानी की निकासी नही हो पाती है। नालियां गंदगी से पटी पड़ी हैं। नाली की गंदगी सड़कों पर आ रही है। – श्याम लाल

शाहपुर तिगरी का ऐसा कोई क्षेत्र वार्ड में नहीं आता है। जहां सड़क और नाली की व्यवस्था नहीं है। जहां थोड़ी बहुत शिकायत है, उसे जल्द दूर कराया जाएगा। ताकि लोगों की समस्या दूर हो सके।-प्रियंका, पार्षद

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : प्राथमिक स्कूलों में लड़खड़ा रही व्यवस्था को सहारा देंगे ‘शिक्षक साथी’

ताजा समाचार