मुरादाबाद : त्योहार पर यात्रियों की होगी बल्ले-बल्ले, स्पेशल ट्रेनों में मिलेगी कंफर्म सीट
मुरादाबाद,अमृत विचार। यात्रीगण कृपया ध्यान दें। त्योहारों के मद्देनजर ट्रेनों में सीट ने मिलने से परेशान लोगों को यह जानकारी राहत देने वाली है। क्योंकि रेल प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 29 सितंबर से 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। यानी कि दुर्गा पूजा, छठ व दिवाली पर पूर्वांचल से …
मुरादाबाद,अमृत विचार। यात्रीगण कृपया ध्यान दें। त्योहारों के मद्देनजर ट्रेनों में सीट ने मिलने से परेशान लोगों को यह जानकारी राहत देने वाली है। क्योंकि रेल प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 29 सितंबर से 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। यानी कि दुर्गा पूजा, छठ व दिवाली पर पूर्वांचल से लेकर बिहार-बंगाल के यात्रियों को आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी।
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि त्योहारों पर भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यह सभी स्पेशल ट्रेनें मुरादाबाद से होकर गुजरेंगी। बताया कि (01656) नंबर की ट्रेन चंडीगढ़ से गोरखपुर के बीच चलेगी। साप्ताहिक कोटे की यह ट्रेन 20 अक्टूबर से 10 नवंबर तक गुरुवार को यहां से गुजरेगी। वापसी में यह गाड़ी (01655) गोरखपुर से चंडीगढ़ 21 अक्टूबर से 11 नवंबर को शुक्रवार रोज चलेगी। स्पेशल ट्रेनों का किराया रोजाना की गाड़ियों से अधिक देना होगा। रेल प्रबंधन इन ट्रेनों में टिकट की बुकिंग जल्द शुरू करने वाला है।
बुधवार को (04038) आनंद विहार से छपरा के बीच चलने वाली ट्रेन 19 अक्टूबर से 11 नवंबर तक चलेगी। गुरुवार को वापसी में यह गाड़ी (04037) छपरा से चलेगी। 20 अक्टूबर से 10 नवंबर तक इसकी सारिणी बनी है। प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार (04488) से गोरखपुर तक चलने वाली गाड़ी 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक उपलब्ध होगी। रविवार को गोरखपुर से आनंद विहार (04487) निर्धारित गाड़ी 23 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक चलेगी। जबकि, गुरुवार को जम्मूतवी से बरौनी (04646) के मध्य निर्धारित ट्रेन 29 सितंबर से 10 नवंबर के बीच सेवा देगी।
उधर, हर शुक्रवार को बरौनी से जम्मूतवी (04645) से यह ट्रेन वापसी करेगी। यह गाड़ी 30 सितंबर से 11 नवंबर तक चलेगी। सप्ताह में दो बार सोमवार व गुरुवार को आनंद विहार से मुजफ्फरपुर (01676) के बीच की ट्रेन 17 अक्टूबर से 10 नवंबर तक अपने फेरे पूरे करेगी। सप्ताह में दो बार, मंगलवार-शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से आनंद विहार (01674) बीच चलने वाली ट्रेन 18 अक्टूबर से 11 नवंबर तक चलेगी। बुधवार-शनिवार को बरौनी नई दिल्ली (04039) के बीच की गाड़ी 19 अक्टूबर से 12 नवंबर तक यात्रियों को सुविधा देगी।
सोमवार व गुरुवार को आनंद विहार से सहरसा (01662) के लिए प्रसतावित ट्रेन 29 सितंबर से 10 नवंबर तक चलेगी। मंगलवार-शुक्रवार की स्पेशल ट्रेन सहरसा से आनंद विहार (01661) 30 सितंबर से 11 नवंबर तक चलाई जाएगी। जबकि सोमवार व गुरुवार को नई दिल्ली से दरभंगा (04012) के बीच की गाड़ी 17 अक्टूबर 10 नवंबर तक निर्धारित की गयी है। मंगलवार-शुक्रवार को दरभंगा से नई दिल्ली (04011) की ट्रेन 18 अक्टूबर से 11 नवंबर तक चलेगी।
सप्ताह में दो बार यानी मंगलवार व शुक्रवार को आनंद विहार से जयनगर (01668) के बीच चलने वाली ट्रेन 18 अक्टूबर से 11 नवंबर तक यात्रियों को सेवा देगी। वापसी में यह गाड़ी बुधवार व शनिवार को जयनगर से आनंद विहार (01667) से चलेगी। यह 19 अक्टूबर से 12 नवंबर तक निर्धारित है। गुरुवार को जोगबानी से आनंद विहार (04009) के लिए यह ट्रेन चलेगी। यह गाड़ी 20 अक्टूबर से 10 नवंबर तक के लिए घोषित है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पुरस्कार की दौड़ में 30 ग्राम पंचायतें, प्रधानों ने पोर्टल पर ऑनलाइन दी थी परीक्षा