रायबरेली: शिवालय में स्थापित दुर्गा प्रतिमा से आभूषण चोरी

रायबरेली। बछरावां क्षेत्र के थुलेंडी में गांव के बाहर बने पलालेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार की रात चोर दुर्गा प्रतिमा से सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए है। घटना के बाद लोगों में खासा आक्रोश है। क्षेत्र के थुलेंडी में गांव के बाहर पलालेश्वर महादेव मंदिर है। इसी मंदिर में मां दुर्गा की …
रायबरेली। बछरावां क्षेत्र के थुलेंडी में गांव के बाहर बने पलालेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार की रात चोर दुर्गा प्रतिमा से सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए है। घटना के बाद लोगों में खासा आक्रोश है। क्षेत्र के थुलेंडी में गांव के बाहर पलालेश्वर महादेव मंदिर है। इसी मंदिर में मां दुर्गा की भी मूर्ति की स्थापना ग्रामीणों ने कुछ वर्ष पूर्व की थी।
गुरुवार की रात चोरों ने यहां मां दुर्गा की मूर्ति पर पहनाए गए सोने चांदी के आभूषणों को पार कर दिया। सुबह जब ग्रामीण पहुंचे तो वहां पर दुर्गा प्रतिमा की सुरक्षा में लगा शीशा टूटा पड़ा था, और कांच जमीन पर टूटे पड़े थे और मूर्ति से सोने चांदी के जेवर गायब थे। चोरी की इस वारदात की खबर लगते ही सैकड़ों ग्रामीण मंदिर में इकट्ठा हो गए।
पूरे क्षेत्र में इस घटना से आक्रोश व्याप्त है। मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-रामपुर: मानपुर चेक पोस्ट पर खड़े ट्रक से बैटरे चोरी मचा हड़कंप