कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का बुधवार को एम्स में निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। राजू के परिवार ने निधन की पुष्टि की है। पिछले 42 दिन से राजू दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें यहां हार्ट अटैक आने के बाद लाया गया था। 10 अगस्त से यहां उनका …
नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का बुधवार को एम्स में निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। राजू के परिवार ने निधन की पुष्टि की है। पिछले 42 दिन से राजू दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें यहां हार्ट अटैक आने के बाद लाया गया था। 10 अगस्त से यहां उनका इलाज चल रहा था।
15 दिन बाद हुई थी शरीर में हरकत
कॉमेडियन व एक्टर राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त से वेंटिलेटर पर थे। इसी दिन सुबह हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था। तब से वे निश्चेत रहे। एडमिट होने दो हफ़ते बाद उनके शरीर में हरकत हुई थी। जानकारी के मुताबिक 15 बाद उन्होंने अपना एक पैर मोड़ा था। डॉक्टरों ने उनके सिर का सीटी स्कैन कराया तो दिमाग के एक हिस्से में सूजन मिली थी। एम्स में राजू की एंजियोप्लास्टी की गई थी, जिसमें हार्ट के एक बड़े हिस्से में 100% ब्लॉकेज मिला।
दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं से मिलने पहुंचे थे राजू
राजू श्रीवास्तव राजनीति में भी सक्रिय थे। राजू ने 2014 में भाजपा जॉइन की थी। वे काम के सिलसिले में दिल्ली पार्टी के कुछ बड़े नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। राजू हमेशा अपनी फिटनेस पर ध्यान रखते थे और वह फिट और फाइन थे। 31 जुलाई तक वो लगातार शोज कर रहे थे। वे 10 अगस्त की सुबह वर्क आउट कर रहे थे। इस दौरान ट्रेडमिल पर रनिंग करते समय उन्हें चेस्ट में पेन हुआ और वे नीचे गिर गए थे। इसके बाद उन्हें तत्काल AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ये भी पढ़ें:-सन्नी देओल को पसंद है नयापन, रीमेक फिल्मों में नहीं करना चाहते हैं काम