मुकेश अंबानी ने भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में दिया दान, चढ़ाए इतने करोड़ रुपए

तिरुपति/आंध्र प्रदेश। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को तिरुमाला स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में डेढ़ करोड़ रुपये का दान दिया। मंदिर के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि भगवान वेंकटेश्वर के प्रति अगाध श्रद्धा रखने वाले अंबानी शुक्रवार तड़के मंदिर पहुंचे। उनके साथ एनकोर हेल्थकेयर …
तिरुपति/आंध्र प्रदेश। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को तिरुमाला स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में डेढ़ करोड़ रुपये का दान दिया। मंदिर के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि भगवान वेंकटेश्वर के प्रति अगाध श्रद्धा रखने वाले अंबानी शुक्रवार तड़के मंदिर पहुंचे।
उनके साथ एनकोर हेल्थकेयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट और आरआईएल के अन्य अधिकारी थे। अधिकारी ने कहा कि अंबानी ने पूजा-अर्चना के बाद तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी ए. वेंकट धर्म रेड्डी को 1.5 करोड़ रुपये का चेक सौंपा।
तिरुमला में पहाड़ी स्थित एक गेस्ट हाउस में कुछ समय बिताने के बाद अंबानी, राधिका मर्चेंट और अन्य ने सूर्योदय के समय गर्भगृह में पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किये गये अभिषेकम में भाग लिया, जो करीब एक घंटे तक चला। अधिकारी ने बताया कि अंबानी ने मंदिर में हाथियों को खाना भी खिलाया।
ये भी पढ़ें- कभी पंजाब में करते थे कांग्रेस की कप्तानी, अब BJP का साथ देंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, PLC का होगा विलय