सहारनपुर: छह पशु चिकित्सकों के त्यागपत्र राज्यपाल ने किये मंजूर

सहारनपुर: छह पशु चिकित्सकों के त्यागपत्र राज्यपाल ने किये मंजूर

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में अमरोहा के गौ संरक्षण केंद्र में गाय मरने पर पशु चिकित्सा अधिकारियों के निलंबन के विरोध में सहारनपुर के छह पशु चिकित्सकों द्वारा हाल ही में अपनी नौकरी से दिये गये इस्तीफे को प्रदेश के राज्यपाल ने मंजूर कर लिया है। सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने गुरुवार को बताया कि …

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में अमरोहा के गौ संरक्षण केंद्र में गाय मरने पर पशु चिकित्सा अधिकारियों के निलंबन के विरोध में सहारनपुर के छह पशु चिकित्सकों द्वारा हाल ही में अपनी नौकरी से दिये गये इस्तीफे को प्रदेश के राज्यपाल ने मंजूर कर लिया है। सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने गुरुवार को बताया कि जिले के छह पशु चिकित्सकों डा. सुनील दत्त, डा. मुकेश गुप्ता, डा. अखिलेश गुप्ता, डा. संजय चतुर्वेदी, डा. प्रमोद कुमार और डा. नागेंद्र सिंह के त्याग पत्र राज्यपाल ने मंजूर कर लिए हैं।

पशु पालन विभाग के विशेष सचिव देवेंद्र पांडे ने इस आशय की सूचना जिलाधिकारी को भेजी है। गौरतलब है कि इन पशु चिकित्सकों ने अपने इस्तीफे, अमरोहा स्थित गौ संरक्षण केंद्र में गाय मरने और पशु चिकित्साधिकारियों के निलंबन के विरोध में दिए थे। इस बीच पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष डा. राकेश कुमार ने शासन द्वारा छह चिकित्सकों के इस्तीफे स्वीकार करने की कार्रवाई को अनुचित बताया।
डा कुमार ने कहा कि इन चिकित्सकों के इस्तीफे सांकेतिक थे। उन्होंने पशु पालन विभाग के निदेशक डा. इंद्रमणि से मिलकर मांग की है कि इस्तीफे स्वीकार करने की कार्रवाई को वापस लिया जाये।

यह भी पढ़ें:-आजाद के त्यागपत्र में राहुल पर निजी खुन्नस में निशाना साधा गया: पायलट

ताजा समाचार