लखीमपुर खीरी कांड: झांसा, रेप, मर्डर और एनकाउंटर… पहले रेप फिर शादी की बात पर विवाद, गला दबाया, साथियों को बुलाकर पेड़ पर लटकाया
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी (यूपी) में बुधवार को 2 दलित नाबालिग बहनों के शव पेड़ से लटके मिले। मृत लड़कियों की मां ने बताया, बाइक सवार लड़कों ने मेरी बेटियों को पीठ पर लादा और बाइक पकड़ने पर मुझे लात मारी और मेरे कपड़े फाड़ दिए…फिर भाग गए। मृतक लड़कियों की मां का आरोप है …
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी (यूपी) में बुधवार को 2 दलित नाबालिग बहनों के शव पेड़ से लटके मिले। मृत लड़कियों की मां ने बताया, बाइक सवार लड़कों ने मेरी बेटियों को पीठ पर लादा और बाइक पकड़ने पर मुझे लात मारी और मेरे कपड़े फाड़ दिए…फिर भाग गए। मृतक लड़कियों की मां का आरोप है कि बुधवार दोपहर 3 युवक उसकी बेटियों को उठाकर ले गए और फिर हत्या कर शव पेड़ से लटका दिए। सूत्रों के मुताबिक़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों बहनों से रेप की पुष्टि हुई है।
प्रदेश के एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया, 14 सितंबर को सूचना मिली कि दो बहनों का शव लटका मिला है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मृतका की माताजी की शिकायत पर मामला दर्ज़ किया गया। त्वरित गति से जांच करते हुए इस मामले की सभी पहलुओं को देखा गया। सभी फोरेंसिक सबूत एकत्रित किए गए। 24 घंटों के भीतर सभी अभियुक्त गिरफ़्तार किए गए। इसमें एक अभियुक्त पुलिस कार्रवाई में घायल भी हुआ है। इस संबंध में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है और शव परिजनों को सौंपा जा चुका है।
#Lakhimpur-घटना में तत्काल वादिनी की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए वैज्ञानिक अन्वेषण के ज़रिये 6 अभियुक्तों(जुनैद,सुहैल,छोटे, हफ़ीजुर्ररहमान,करीमुद्दीन एवं
छोटू) को गिरफ़्तार किया गया है जिसमें मुख्य अभियुक्त जुनैद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ़्तार हुआ है।एडीजी एलओ प्रशांत कुमार https://t.co/McQbKBi2hA pic.twitter.com/trUBNqZaHA
— UP POLICE (@Uppolice) September 15, 2022
बता दें कि लखीमपुर खीरी में नाबालिग लड़कियों के रेप के बाद हत्या में मामले में पोस्टमार्टम के बाद पीड़िता का शव परिजनों को सौंप दिया गया। लखीमपुर खीरी हत्याकांड पर डॉ. अरुणेंद्र त्रिपाठी (CMO, लखीमपुर खीरी) ने बताया कि वीडियोग्राफर की मौजूदगी में डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट की एक कॉपी कोर्ट को और एक कॉपी SP को सौंपी जाएगी। मामले में इंसाफ होगा।
#LakhimpurCase-आईजी रेंज लखनऊ मौक़े पर मौजूद हैं।विशेषज्ञ डाक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफ़ी के तहत पोस्टमार्टम किया जायेगा। सभी फ़ोरेंसिक साक्ष्यों को एकत्रित कर निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक विधि से विवेचना सम्पादित करते हुए अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ़्तारी सुनिश्चित की जायेगी। pic.twitter.com/FSAhgQgfCU
— UP POLICE (@Uppolice) September 14, 2022
घटना निघासन थाना इलाके के तमोलीन गांव की है। शव मिलने के बाद लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान एसपी संजीव सुमन से भी भीड़ की बहस भी हो गई। मृतक लड़कियों ने की मां ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी पड़ोसी गांव लालपुर के रहने वाले हैं।
पुलिस के मुताबिक, पिता ने देर रात गांव के ही युवक छोटू गौतम समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसपी संजीव सुमन ने कहा कि निघासन में हुई इस घटना हमने अभी 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गांव में 10 से ज्यादा थानों की फोर्स तैनात की गई। एसपी समेत अन्य सीनियर अफसर भी गांव में कैंप कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी गांव के हैं। बच्चियों पर काफी दिनों से नजर रख रहे थे।
संजीव सुमन (SP, लखीमपुर खीरी) ने बताया कि मामलें में एक ज्ञात और तीन अज्ञात लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने गंभीरता से विवेचना शुरू की। तीनों अज्ञात लोग (जुनैद, सुहैल और हाफिजुर रहमान) आरोपी छोटू जो मृतका का पड़ोसी है, उसके परिचित हैं। इसके बाद उन्होंने 2 और लड़कों को बुलाकर उनकी मदद से महिलाओं को पेड़ पर लटका दिया। इतनी घटना अभी तक हमारे संज्ञान में आई है। अभी विवरण जांच बाकी है। 4 नामजद के अलावा इसमें मदद करने वाले 2 लोगों को मिलाकर कुल 6 लोग हमारे हिरासत में हैं और उन्हे जेल भेजा जा रहा है। मामला महिलाओं के खिलाफ और समाज के एक कमजोर वर्ग के खिलाफ है। हमने गति और संवेदनशीलता के साथ काम किया। आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 302, 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि लड़कियों का अपहरण नहीं हुआ था, वे अपनी मर्जी से बाइक पर बैठकर गई थीं। आरोपी पहले से मृतक लड़कियों को जानते थे। मुख्य आरोपी छोटू ने दोनों लड़कियों की पहचान आरोपी से करवाई थी. हालांकि, वह मौके पर मौजूद नहीं था। आरोपी सोहेल और जुनैद ने दोनों लड़कियों के साथ रेप किया। पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में जुनैद को गोली लगी है।
लखीमपुर का हैवान जुनैद !! pic.twitter.com/MpTx0kCwcE
— Dr. Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) September 15, 2022
लखीमपुर एसपी ने बताया कि लड़कियों का अपहरण नहीं हुआ था। दोनों बहनें अपनी मर्जी से गई थीं। छोटी बहन की सोहेल से दोस्ती थी। बड़ी लड़की की दोस्ती जुनैद से थी। दोनों की दोस्ती हाल ही में हुई थी। आरोपी लड़कियों को बहलाफुसला कर ले गए। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सोहेल और जुनैद ने लड़कियों के साथ जबरन संबंध बनाए। पुलिस ने बताया कि चश्मदीदों ने बताया है कि लड़कियां अपनी मर्जी से बाइक पर बैठकर गई हैं। अपहरण नहीं हुआ है।
लखीमपुर एसपी मुताबिक, लड़कियों के पड़ोस में एक आरोपी छोटू रहता है। उसने लड़कियों की पहचान आरोपी सोहेल और जुनैद से कराई थी। सोहेल और जुनैद एक अन्य आरोपी के साथ लड़कियों को बहलाफुसला कर बाइक से खेत पर ले गए। लड़कियों का अपहरण नहीं हुआ था। वे अपनी मर्जी से बाइक पर गई थीं लेकिन खेत पर सोहेल और जुनैद ने अलग अलग लड़कियों के साथ रेप किया. इसके बाद जब लड़कियों ने शादी की बात की। इन लोगों ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद सोहेल, जुनैद समेत तीन आरोपियों ने दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दो अन्य आरोपियों को बुलाया गया और लड़कियों को दूसरी जगह ले जाकर इन्हें खेत से लटका दिया गया है। इन दोनों आरोपियों ने सबूत मिटाने में मदद की है।
6 आरोपी थे शामिल
पुलिस ने बताया कि मामले में कुल 6 आरोपी हैं. आरोपियों में 1 हिंदू और बाकी 5 मुस्लिम हैं. सभी आपस में दोस्त हैं। पुलिस ने अब तक छोटू, जुनैद, सोहेल, हफीजुरहमान, करीमुद्दीन और आरिफ को गिरफ्तार किया है। छोटू लड़कियों का पड़ोसी है। जबकि 5 अन्य आरोपी लालपुर के हैं।
दोनों सगी बहनों की मां का आरोप
दोनों सगी दलित बहनों की मां ने पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। मृतका की मां ने कहा कि जब वह और उनके पति निघासन पुलिस चौकी में मदद के लिए पहुंचे तो उन्हें मारा गया। मां का आरोप है कि महिला पुलिस कर्मियों ने उसे आधे घंटे तक मारा और उसके पति को भी पीटा। मृतका की मां का कहना है कि जब हम पुलिसवालों से दोनों बेटियों को खोजने की गुहार लगा रहे थे, तब उन्हें यह कह कर वहां से भगा दिया गया कि यहां पुलिस चौकी में तुम्हारी कोई बेटी नही है, जाओ यहां से। फिलहाल, गांव में डर और गुस्से का माहौल है।
दोषियों को फांसी दिलाओ
इस बीच मृतका के दोनों भाईयों ने कि वह दोनों उनके लिए खाना बनाती थी और वह साथ बैठकर खाते थे, हमें कोई मदद नहीं चाहिए, हम बस चारों आरोपियों की फांसी चाहते हैं, आज उनकी बहनों के साथ हुआ है कल किसी और के साथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी छोटू समेत चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
छोटू की पत्नी ने आरोप से किया इनकार
वहीं छोटू की पत्नी सरोजिनी ने कहा कि बुधवार दोपहर 2:00 बजे छोटू मंझलेपुरवा छठी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था, पूरे गांव के सामने छोटू शाम 7 बजे तक वहां रहा, मेरे पति छोटू का नाम आने लगा तो हमने खुद ही फोन कर उसको बुलाया था, जैसे ही छोटू घर के बाहर पहुंचा पुलिस पहले से मौजूद थी और उसको पकड़ कर ले गई। छोटू के जिन तीन अन्य साथियों की बात बताई जा रही है उनको हम नहीं जानते ना छोटू का उनसे कोई मतलब है।
क्या बोले ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस मामले में कहा कि लखीमपुर की घटना बहुत ही दुखःद है। सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है। सरकार सीधे नज़र बनाए हुए थी। लखीमपुर की घटना का पर्दाफाश हो गया है। आरोपियों ने पहले बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया फिर हत्या कर लटका दिया। इस मामले में सरकार ऐसी कार्रवाई करेगी कि इन अभियुक्तों की आने वाली पीढ़ियों के रूह कांपेंगे। सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। हर स्थिति में उन्हें न्याय मिलेगा। मामले को हम फास्टट्रैक कोर्ट में ले जाएगें और शीघ्र से शीघ्र सजा दिलाई जाएगी।
क्या बोले केशव प्रसाद मौर्य
लखीमपुर खीरी मामले पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लखीमपुर की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दुख की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। अपराध करने वाला एक भी अपराधी बच नहीं पाएगा। उनके खिलाफ ऐसी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी जो एक मिशाल बनेगी। मैं विपक्ष के नेताओं से अनुरोध करूंगा कि ऐसे समय में राजनीति करने की जगह पीड़ित परिवार को सांत्वना देने का काम करे।
थाना निघासन क्षेत्रांतर्गत ग्राम तमोलिन पुरवा में बरामद दो बहनों के शव के संबंध में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण pic.twitter.com/8UnfIU4En9
— KHERI POLICE (@kheripolice) September 14, 2022
लक्ष्मी सिंह (आईजी लखनऊ रेंज, उत्तर प्रदेश) ने कहा कि लखीमपुर खीरी के एक गांव के बाहर खेत में 2 बच्चियों के शव पेड़ से लटके मिले। शवों पर कोई चोट नहीं पाई गई। पोस्टमार्टम के बाद अन्य बातों का पता चलेगा, जांच जारी है। अरुण कुमार सिंह (ASP, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश) ने कहा कि मामले में 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
मां ने बताई आंखों देखी
मृतक किशोरियों की मां ने बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे 17 और 15 साल की मेरी दो बेटियां घर के बाहर बैठ कर आपस में बात कर रही थीं। इस दौरान मैं घर के बाहर नल पर बर्तन धो रही थी। अचानक एक बाइक पर दो युवक आए और मेरी दोनों बेटियों को बाइक पर जबरन बैठा लिया। उसने बताया कि यह देखकर मैंने उन्हें रोकने की भी कोशिश की। मगर, बाइक सवार युवक ने मेरे पेट पर लात मार दी। बेटियों को लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव के कई लोगों ने बाइक और पैदल ही, भाग रहे बाइक सवारों का पीछा किया। मगर, वे पकड़ में नहीं आए। मां ने बताया कि काफी देर तलाश करने के बाद दोनों बेटियों के शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर एक गन्ने के खेत में पेड़ से लटके मिले। मेरी बड़ी बेटी 10वीं और छोटी 7वीं की छात्रा थी।
बेटियों के शव मिलने के बाद माता-पिता का बुरा हाल है। मृतक किशोरियों के पिता ने बताया कि मैं जब घर पर गया, तो वहां कोई नहीं मिला। तभी मोहल्ले के एक लड़के ने मुझे पूरी घटना की जानकारी दी, तो मैं भी उधर की तरफ भागा जिधर सब गए थे। मेरे गांव में रहने वाले लड़के ने ही अपहरण कर हत्या की है।
महिला सुरक्षा को लेकर खोखले दावे करने वाले यूपी के मुख्यमंत्री की सच्चाई!
लखीमपुर खीरी में दो नाबालिग दलित बहनों का शव पेड़ से लटकता मिला।
योगी सरकार में गुंडे रोज़ कर रहे माताओं बहनों का उत्पीड़न, बेहद शर्मनाक!
मामले की जांच कराए सरकार, दोषियों को मिले कठोरतम सज़ा। pic.twitter.com/483uYg9gwz
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) September 14, 2022
सपा ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
समाजवादी पार्टी के ट्वीट में पेड़ से लटकते बहनों के शव का वीडियो लगाया गया है। साथ ही लिखा गया है, महिला सुरक्षा को लेकर खोखले दावे करने वाले यूपी के मुख्यमंत्री की सच्चाई! लखीमपुर खीरी में दो नाबालिग दलित बहनों के शव पेड़ से लटकता मिले। योगी सरकार में गुंडे रोज कर रहे माताओं-बहनों का उत्पीड़न, बेहद शर्मनाक! मामले की जांच कराए सरकार, दोषियों को मिले कठोरतम सजा।
2. यह घटना यूपी में कानून-व्यवस्था व महिला सुरक्षा आदि के मामले में सरकार के दावों की जबर्दस्त पोल खोलती है। हाथरस सहित ऐसे जघन्य अपराधों के मामलों में ज्यादातर लीपापोती होने से ही अपराधी बेखौफ हैं। यूपी सरकार अपनी नीति, कार्यप्रणाली व प्राथमिकताओं में आवश्यक सुधार करे। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) September 15, 2022
कब जागेगी सरकार?
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 14, 2022
प्रियंका गांधी ने भी किया ट्वीट
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि लखीमपुर में दो बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। परिजनों का कहना है कि उन लड़कियों का दिनदहाड़े अपहरण किया गया था। रोज अखबारों व टीवी में झूठे विज्ञापन देने से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती। आखिर यूपी में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध क्यों बढ़ते जा रहे हैं?
ये भी पढ़ें : लखीमपुर-खीरी: पेड़ से लटके मिले दो सगी बहनों के शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका