डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा ने बनाया झारखंड का प्रभारी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के कई नेताओं को विभिन्न प्रदेशों में प्रभारी व सह प्रभारी बनाया है। केन्द्रीय कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत बाजपेई को झारखण्ड का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने सांसद विनोद सोनकर …
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के कई नेताओं को विभिन्न प्रदेशों में प्रभारी व सह प्रभारी बनाया है। केन्द्रीय कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत बाजपेई को झारखण्ड का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।
पार्टी ने सांसद विनोद सोनकर को दादर नगर हवेली, दमन एवं दीव का प्रभारी बनाया है। वहीं बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी को बिहार का सह प्रभारी बनाया गया है। नोएडा सांसद डा. महेश शर्मा को त्रिपुरा और सांसद डा. राधा मोहन अग्रवाल को लक्षद्वीप का प्रभारी बनाया गया है। डा. राम शंकर कठेरिया को मध्य प्रदेश का सह प्रभारी बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने इस संबंध में पत्र जारी किया है।
यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: विद्यालय न आने वाले बच्चों का घर-घर जाकर होगा चिन्हांकन