डिप्टी सीएम ने किया ऐलान- होटल लेवाना अग्निकांड में घायलों का इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, दिए गए जांच के आदेश

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित हजरतगंज के होटल लेवाना में आज सुबह भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में करीब 10 लोग घायल हो गए और दो लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद घायल लोगों को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान घायलों से मिलने …

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित हजरतगंज के होटल लेवाना में आज सुबह भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में करीब 10 लोग घायल हो गए और दो लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद घायल लोगों को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान घायलों से मिलने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अस्पताल पहुंचे।

इस दौरान मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुये डिप्टी सीएम ने कहा कि घायलों का सारा खर्च सरकार उठाएगी। ये घटना क्यों घटी है इसकी हम जांच कराएंगे। जो कोई भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। ऐसी घटना फिर दोबारा न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा।

जांच के दिए गए आदेश
वहीं इस मामले में जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने लेवाना होटल अग्निकांड पर जांच बैठा दी है। मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर की संयुक्त टीम इस घटना की जांच करेगी। वहीं उन्होंने घायलों को फ्री और बेहतर इलाज दिए जाने का भी निर्देश दिया है। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है।

वहीं सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी सिंह ने भी इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया, “10 लोगों को अस्पताल लाया गया है जिनका इलाज चल रहा है. इनमें से सात लोग बुरी तरह झुलसे हैं। जबकि दो लोगों की मौत हुई है। जिसमें एक महिला और एक पुरुष हैं।”

बता दें कि ये घटना लखनऊ के हजरतगंज इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 7.30 बजे आग लगी है। हालांकि अभी तक आग लगने का सही कारण पता नहीं चला है. लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण ही आग लगी है।

यह भी पढ़ें:-Video: लखनऊ के होटल लेवाना में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत, CM ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हालचाल

 

ताजा समाचार

बलिया: बीए की छात्रा से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कर निकाह का बनाया दबाव, केस दर्ज
मुस्कान, प्रगति के बाद अब मुजफ्फरनगर की पिंकी ने पति को रास्ते से हटाने की कोशिश: काफी में दिया जहर, बहन ने दर्ज कराई प्राथमिकी....जानिए क्या है पूरा मामला
महापुरुषों का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान....राणा सांग पर छिड़ा संग्रम, सपा प्रमुख के खिलाफ सड़क पर उतरी ABVP, फूंका पुतला
Kanpur: ऑल इंडिया कौमी मुशावरत के प्रमुख बोले- ईदगाह वाली सड़क हमारी, वहां नमाज पढ़ने दो
नाथ कॉरिडोर परियोजना: बरेली के पांच मंदिरों के लिए 15 करोड़ से ज्यादा स्वीकृत, जल्द शुरू होगा निर्माण
बहराइच: वक्फ बिल के विरोध में काली पट्टी बांधकर मुस्लिमों ने पढ़ी अलविदा की नमाज