भाजपा की ओर से पेश चुनौतियों से निपटने के लिए धर्मनिरपेक्ष ताकतों के बड़े गुट की जरूरत: येचुरी

भाजपा की ओर से पेश चुनौतियों से निपटने के लिए धर्मनिरपेक्ष ताकतों के बड़े गुट की जरूरत: येचुरी

अगरतला। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से पेश चुनौतियों से निपटने के लिए धर्मनिरपेक्ष ताकतों का एक बड़ा गुट बनाने की आवश्यकता है। येचुरी ने यहां पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा कि संविधान की भावना को नष्ट करके देश में …

अगरतला। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से पेश चुनौतियों से निपटने के लिए धर्मनिरपेक्ष ताकतों का एक बड़ा गुट बनाने की आवश्यकता है। येचुरी ने यहां पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा कि संविधान की भावना को नष्ट करके देश में ‘फासीवादी हिन्दुत्व’ थोपने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा,  भारतीय लोकतंत्र के चार मुख्य स्तंभ-धर्मनिरपेक्षता, आर्थिक संप्रभुता, सामाजिक न्याय और संघवाद दांव पर हैं। सरकार जवाबदेह नहीं है क्योंकि संसद ने ठीक से काम करना बंद कर दिया है।

येचुरी ने दावा किया कि अगर भाजपा को सत्ता से उखाड़ नहीं फेंका गया तो संविधान को नहीं बचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा, माकपा और अन्य वाम दलों की ताकत को एकजुट करने के साथ ही सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतों को साथ लाने की जरूरत है ताकि उन चुनौतियों से निपटा जा सके जो आज देश के समक्ष हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए येचुरी ने कहा कि केन्द्र सरकार धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणतंत्र की भावना को नष्ट करने का प्रयास कर रही है, जो भारतीय संविधान का आधार है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र में सत्तारूढ़ दल चुनाव में चाहे जीते या हारे, सरकार बनाना जारी रख रहा है। माकपा नेता के अनुसार, चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से आयोजित नहीं हो रहे हैं। भाजपा हार के बाद भी महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में सरकार बनाने में सफल रही। गुजरात के बहुचर्चित बिल्कीस बानो मामले में उम्रकैद की सजा पाए 11 दोषियों के रिहा होने पर उन्होंने कहा कि गुजरात की भाजपा सरकार की सिफारिश पर उन्हें रिहा किया गया। येचुरी ने कहा,  ये अच्छा है कि उच्चतम न्यायालय मामले की सुनवाई के लिए सहमत हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य माणिक सरकार तथा पार्टी के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

ये भी पढ़ें- YouTube ने कांग्रेस की बढ़ाई परेशानी, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू होने से पहले ही चैनल Delete, हैक होने की आशंका

 

 

 

 


ताजा समाचार

Amarnath Yatra 2025 : बाबा बर्फानी के दर्शन को तैयार भक्त, आज से पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण हुआ शुरू, जानें पूरी डिटेल 
पुलिस विभाग में 2.4 लाख में से 960 महिलाएं ही हैं IPS, बाकी 90% जूनियर रैंक पर कार्यरत, UP को लेकर भी हुए चौंकाने वाले खुलासे, पढ़े पूरी रिपोर्ट
बाराबंकी: डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों की उड़ी नींद, अलर्ट जारी
Bareilly: खादी ग्रामोद्योग विभाग का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई
पेंसिल को लेकर झगड़ा; 8वीं के एक छात्र पर उसके सहपाठी ने किया दरांती से हमला, अध्यापक को भी नहीं छोड़ा
पिता की जमीन बचाने के लिए फेरों से पहले धरने पर बैठी दुल्हन, तो सन्न रह गए अधिकारी, जानें फिर क्या हुआ...