Heatwave Alerts: मौसम का हाल हो रहा बेहाल, न जाने कब तक सताएगी ये गर्मी, जानें देश के सात राज्यों में IMD ने जारी किया गर्मी का येलो अलर्ट  

Heatwave Alerts: मौसम का हाल हो रहा बेहाल, न जाने कब तक सताएगी ये गर्मी, जानें देश के सात राज्यों में IMD ने जारी किया गर्मी का येलो अलर्ट  

अमृत विचार | गर्मी ने अप्रैल के महीने में आंतक मचा रखा है | देश के कई राज्य मौसम के बदले इस मिजाज से कही बारिश तो कही गर्मी की मार झेल रहे हैं | IMD के अनुसार, मौसम के तापमान में धीरे धीरे इजाफा देखने को मिलेगा | जिससे गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब हरियाणा और हिमांचल प्रदेश समेत उत्तर प्रदेश में तापमान गर्म रह सकता है | इसक अलावा इसमें 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है | 

पंजाब का मौसम 

पंजाब में अप्रैल महीने से ही गर्मी का प्रकोप जारी है | बीते कुछ समय में मौसम में बदलाव आया है जिससे गर्मी से राहत मिली लेकिन अब एक बार मौसम ने अपना तेवर बदल लिया है | और आगामी दिनों में 15 से 17 अप्रैल तक लू चलने का येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है | यानि सूरज अभी प्रदेश के कई हिस्सों में सामान्य से 5, 6 डिग्री तक और गर्मी बरसायेगा | 

गुजरात का मौसम 

वहीं अगर गुजरात की बात करें तो यहां भी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है | गुजरात के कांडला में तापमान ४३ डिग्री के पार पहुंच चूका है | गुजरात के गांधीनगर और अहमदाबाद में तो गर्मी से हाल बेहाल हो रखा है | मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि लोगों को गर्मी से राहत कोई राहत नहीं मिलेगी | 

राजस्थान का मौसम 

IMD के ओर से जारी बयान में ये कहा गया है कि राजस्थान के जिलों में अगले आने वाले तीन दिनों में लू का प्रकोप देखने को मिल सकता हैं यानी हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है | बात करें अगर राजस्थान के जिलों जैसे जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, बाड़मेर के आसपास के जिलों की तो यहां आज से ही तेज लू चलने की संभावना जतायी है | दिन में 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास इन शहरों का तापमान  रह सकता है | जो कि समान्य से 3, 4 डिग्री ज्यादा है |  

आने वाले चार से पांच दिनों तक मौसम विभाग ने राज्य में शुष्क की संभावना जतायी है तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोत्तरी भी देखने को मिलेगी | साथ ही कई जगहों पर लू चलने का अनुमान जताया है | पूर्वी राजस्थान के शेखावाटी जयपुर और बह्रटपुर क्षेत्रो में 15 से 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री होने और कुछ स्थानों पर भीषण लू की भी संभावना जताई गई है |

दिल्ली का मौसम 

वहीं अगर राजधानी की बात करें तो यहां पर IMD ने मौसम साफ़ रहने का अनुमान जताया है, इसके अलावा 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलने की संभावना जताई है | अगर बात तापमान की करें तो ये 38 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है |

उत्तर प्रदेश का मौसम 

उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पर IMD ने आज मौसम साफ़ है और हवा 10 से 15 किलोमीटर की रफ़्तार से चलेगी | दिन के तापमान का 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा और तेज धुप खिली रहेगी | दो दिन बाद के तापमान में अचानक बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है और पारा भी चढ़कर 43 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है | 


ये भी पढ़े : 

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: क्या उज्ज्वला योजना के तहत के परिवार को मिल रहा दो गैस कनेक्शन, जानिए क्या है नियम

Jammu Kashmir Tourism : जम्मू-कश्मीर को खास पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की जरूरत : उमर अब्दुल्ला