गौतमबुद्ध नगर : श्रीकांत त्यागी के समर्थन में महापंचायत की मांग, हटाया जाए गैंगस्टर का आरोप

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। श्रीकांत त्यागी के समर्थन में उत्तर प्रदेश के नोएडा में महापंचायत हुई। श्रीकांत त्यागी पर महिला के साथ बदसलूकी करने राज्य सरकार की स्टीकर लगी कारों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है। श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वो महिला के साथ बदसलूकी कर रहा था। …
गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। श्रीकांत त्यागी के समर्थन में उत्तर प्रदेश के नोएडा में महापंचायत हुई। श्रीकांत त्यागी पर महिला के साथ बदसलूकी करने राज्य सरकार की स्टीकर लगी कारों का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है। श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वो महिला के साथ बदसलूकी कर रहा था। इसके बाद उसपर केस दर्ज हुआ था और वो कुछ दिनों तक फरार भी रहा था। हालांकि, इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जेल में बंद इसी गालीबाज नेता के समर्थन में अब महापंचायत शुरू की गई है। समाज की मांग है कि श्रीकांत पर लगे गैंगस्टर एक्ट को हटाया जाना चाहिए।
महापंचायत का आयोजन नोएडा के गेझा गांव में संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा ने गेझा महर्षि आश्रम रामलीला मैदान में किया। बताया जा रहा है कि इस महापंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश मसलन- गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बागपत और हापुर से इस समुदाय से जुड़े सैकड़ों लोग वहां आए हैं।
बता दें कि श्रीकांत त्यागी को 9 अगस्त को मेरठ से गिरफ्तार किया गया था। नोएडा के सेक्टर 93B के ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में रहने वाली महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने और उनके साथ गाली-गलौज करने के मामले में श्रीकांत त्यागी चार दिनों तक फरार रहा था।
महापंचायत के दौरान जेल गए लोकेंद्र त्यागी ने श्रीकांत त्यागी का संदेश सुनाया। लोकेंद्र ने कहा, आपने गैंगस्टर से नेता बनते हुए तो बहुत देखे होंगे लेकिन नेता से गैंगस्टर बनते देखना हो तो श्रीकांत त्यागी को देखिए।
यह भी पढ़ें –उन्नाव: MODI@20 DREAMS…MEET…DELIVERY कार्यक्रम, राज्यमंत्री हुईं शामिल