स्वतंत्रता दिवस 75वां है या 76वां? कंफ्यूजन करें दूर, यहां मिलेगा आपको हर सवाल का जवाब

नई दिल्ली। पूरा देश आज आजादी का अमृत महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मना रहा है। बता दें 12 मार्च को पीएम मोदी ने स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने की खुशी में आजादी का अमृत महोत्सव के तौर पर दुनिया भर में मनाने का ऐलान किया था। इसके तहत 75 हफ्तों तक देश और …
नई दिल्ली। पूरा देश आज आजादी का अमृत महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मना रहा है। बता दें 12 मार्च को पीएम मोदी ने स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने की खुशी में आजादी का अमृत महोत्सव के तौर पर दुनिया भर में मनाने का ऐलान किया था। इसके तहत 75 हफ्तों तक देश और दुनिया भर में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। वहीं बहुत से लोग इसको लेकर असमंजस में हैं कि इस बार 75वां स्वतंत्रता दिवस है या 76वां। अगर आपके मन में भी ये सवाल उठ रहा है तो यहां उसके जवाब मिल जाएगा।
बता दें भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी में देश और दुनिया भर में भारत के लोग आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। अगर इस हिसाब से देखें तो भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो गए हैं और देश 76वें साल में प्रवेश कर रहा है। इस आंकड़े के हिसाब से यह 76वां स्वतंत्रता दिवस है। बता दें आजादी का अमृत महोत्सव के साथ ही भारत में इस साल हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है। पीएम मोदी ने भी अपने संबोधन में आजादी के 76वें वर्ष में प्रवेश की बात कही है।
बता दें भारत ब्रिटिश शासन के 200 साल की गुलामी के बाद 15 अगस्त, 1947 को आजाद हुआ। इस लिहाज से देखें तो हमने पहला स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 1948 को मनाया था। 15 अगस्त 1957 को 10वां, 15 अगस्त, 1967 को 20वां साल मनाया था। इस तरह से आजादी के 70 साल 15 अगस्त 2017 को पूरे हुए थे। अगर इस आंकड़े के हिसाब से देखें तो भारत आज अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। वहीं अगर हम आजाद होने के सालों के हिसाब से गिनती करें तो भारत ने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं और यह 76वां स्वतंत्रता दिवस है। इस लिहाज से 15 अगस्त, 1947 को आजादी का पहला साल माना जाएगा।
ये भी पढ़ें- दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने मारी टक्कर, पांच की मौत, चार घायल