अयोध्या: मेयर के साथ नन्हे-मुन्नों ने किया भारत मां का जयघोष, संतों ने यात्रा निकाल दिया देशभक्ति का संदेश

अयोध्या। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को अयोध्या धाम की सड़कों पर अद्भुत नजारा दिखा। साधु-संतों ने राम की पैड़ी से टेढ़ी बाजार तक लगभग तीन किलोमीटर तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान गुरुकुल के नन्हे-मुन्ने वैदिक छात्रों ने यात्रा की शोभा बढ़ाई। यात्रा ने हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा का संदेश दिया। …
अयोध्या। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को अयोध्या धाम की सड़कों पर अद्भुत नजारा दिखा। साधु-संतों ने राम की पैड़ी से टेढ़ी बाजार तक लगभग तीन किलोमीटर तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान गुरुकुल के नन्हे-मुन्ने वैदिक छात्रों ने यात्रा की शोभा बढ़ाई। यात्रा ने हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा का संदेश दिया।
अयोध्या के श्री राम बल्लभाकुंज के अधिकारी संत राज कुमार दास, नगर निगम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के साथ प्रमुख संत, सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र- छात्राओं ने यात्रा मार्ग में जय हिन्द, भारत माता की जय का जयघोष किया।
महोत्सव को भव्य बनाने के लिए सन्त राज कुमार दास के आह्वान पर रामनगरी के संत-महंतो में हनुमत निवास के महंत मिथिलेश नंदनी शरण, लक्ष्मण किला महंत मैथिली रमण शरण, महंत वैदेही बल्लभ शरण, डांडिया मंदिर महंत गिरीश दास, जगतगुरु राम दिनेशाचार्य, तुलसीदास छावनी महंत, रामाश्रम महंत जयराम दास,
मंगल भवन महंत राम भूषण दास कृपालु, कथावाचक रत्नेश, भाजपा महानगर महामंत्री परमानंद मिश्र, महापौर मीडिया प्रभारी आशीष मिश्र सहित अयोध्या के नागरिक गण भी उपस्थित रहे।
पढ़ें-अयोध्या: सरयू में दिखा अजब नजारा, दर्जनों नावों से निकाली गई तिरंगा यात्रा