तिरंगा यात्रा रोकने के खिलाफ कोर्ट जाएंगे सुवेंदु अधिकारी, जानिए पूरा मामला

तिरंगा यात्रा रोकने के खिलाफ कोर्ट जाएंगे सुवेंदु अधिकारी, जानिए पूरा मामला

कोलकाता। भारत आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सरकार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चला रही है। इस बीच पश्चिम बंगाल में पुलिस द्वारा तिरंगा बाइक रैली को रोकने के खिलाफ बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी 16 अगस्त को कोर्ट जा सकते हैं। दरअसल शुक्रवार यानी 12 अगस्त की शाम …

कोलकाता। भारत आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सरकार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चला रही है। इस बीच पश्चिम बंगाल में पुलिस द्वारा तिरंगा बाइक रैली को रोकने के खिलाफ बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी 16 अगस्त को कोर्ट जा सकते हैं।

दरअसल शुक्रवार यानी 12 अगस्त की शाम भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली लेकर जा रहे थे। इस बीच उन्हें अपनी विधानसभा सीट का इलाका नंदीग्राम में रोक दिया गया। रैली रोके जाने पर पुलिस ने कहा कि यहां केवल पदयात्रा की परमिशन थी ना की बाइक रैली की।

वहीं दूसरी तरफ रैली रोके जाने से नाराज सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि वह इस मुद्दे को देश के गृहमंत्री अमित शाह तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर मैं 16 अगस्त को कोर्ट में जाऊंगा।

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के लिए भी अब हमें अनुमति चाहिए? यह पाकिस्तान है या इस्लामाबाद? हर घर तिरंगा कोई राजनीतिक या धार्मिक यात्रा नहीं है। उन्होंने कहा कि हम बस शांतिपूर्ण तरीके से बाइक रैली निकाल रहे थे। पुलिस अगर रैलिया रोकना चाहती है तो रोके। हमलोग फेसबुक पर लाइव करंगे और राष्ट्र गीत भी गाएंगे।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में नहीं थम रहा चाइनीज मांझे का कहर, गर्दन कटने से एक और मौत, बैन के बावजूद धड़ल्ले से हो रही बिक्री

ताजा समाचार