मुरादाबाद : ‘दिल में जज्बा और हाथ में तिरंगा लेकर चटख हो रहा देशभक्ति का रंग’

मुरादाबाद : ‘दिल में जज्बा और हाथ में तिरंगा लेकर चटख हो रहा देशभक्ति का रंग’

मुरादाबाद,अमृत विचार। आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर हर ओर जश्न का माहौल है। हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान नागरिकों को जात-पात, धर्म, वर्ण से परे होकर एकसूत्र में पिरो रहा है। राष्ट्रीय सम्मान के लिए हर नागरिक समर्पित है। तिरंगे की आन-बान-शान के लिए मर मिटने का संकल्प लेकर कहीं रैली निकाली …

मुरादाबाद,अमृत विचार। आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर हर ओर जश्न का माहौल है। हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान नागरिकों को जात-पात, धर्म, वर्ण से परे होकर एकसूत्र में पिरो रहा है। राष्ट्रीय सम्मान के लिए हर नागरिक समर्पित है। तिरंगे की आन-बान-शान के लिए मर मिटने का संकल्प लेकर कहीं रैली निकाली जा रही है तो कहीं हाथ में तिरंगा लेकर सामाजिक सौहार्द को बढ़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के आह्वान को सफल बनाने के लिए सड़कों पर लोग उमड़ रहे हैं। घरों, प्रतिष्ठानों के अलावा सरकारी व निजी कार्यालयों के भवन पर भी तिरंगा लगाकर देश की एकता व अखंडता कायम रखने के लिए मिलजुलकर रहने को प्रेरित किया जा रहा है। आजादी के इस महापर्व में जन सहभागिता से पूरे विश्व को संदेश दिया जा रहा है।

प्रबुद्धजनों की राय
प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरा देश एकजुट है। 15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मुख्य अतिथि जिला जज डॉ. अजय कुमार होंगे। विशिष्ट जनों को सम्मानित किया जाएगा। हर घर व प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाने में हर नागरिक जिम्मेदारी निभाएं। -आदेश श्रीवास्तव, अध्यक्ष, द बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद

तिरंगा आजादी के लिए जान न्योछावर करने वालों के आन-बान-शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम में रेल कर्मी पूरे उत्साह से सहभागिता कर रहे हैं। नरमू के 16000 से अधिक पदाधिकारी व सदस्य हर घर तिरंगा फहराने के अपने दायित्व को निभाने में लगे हैं। -राजेश चौबे, मंडल मंत्री, नरमू

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर जश्न का माहौल है। हर घर, हर वर्ग में उत्साह है। यह राष्ट्रीयता की भावना को और मजबूत करेगा। जात-पात, धर्म व अन्य भेदभाव मिट रहा है। देशभक्ति का जज्बा समाज में कायम हो रहा है। यह संदेश पूरे विश्व में भारत की साख को और बढ़ाएगा। -संदीप बडोला, प्रदेश अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन

हर घर तिरंगा अभियान में शिक्षक समुदाय भी बढ़ चढ़कर सहभागिता कर रहा है। तिरंगा हमारी शान है। शिक्षक भी इसमें अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। शिक्षकों, छात्रों के घरों पर तिरंगा लहराने के लिए सभी को प्रेरित किया जा रहा है। इसे जन आंदोलन बनाने में सभी लगे हैं।-सर्वेश कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ

मुरादाबाद की देश में विशिष्ट पहचान है। घर-घर तिरंगा फहराने के लिए आमजन जुटे हैं। हमारी अपील है कि यहां के लोग तिरंगा अभियान में सहभागिता कर कीर्तिमान बनाएं। प्रशासन के साथ मिलकर हम काम कर रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में भी तिरंगा वितरित किया जा रहा है। -नजमुल इस्लाम, चीफ वार्डेन सिविल डिफेंस

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ‘तिरंगे की आन-बान-शान पर मर मिटने का लें संकल्प’

ताजा समाचार

सीतापुर: दो किशोरों के विवाद में चले लाठी-डंडे चले, एक की मौत, आठ लोग गंभीर रूप से घायल
AKTU Admission: CUET के जरिए होगा B.Tech में एडमिशन, हर बार खाली रह जाती है आधी से ज्यादा सीट्स 
Swiss Open : शंकर सुब्रमण्यम ने विश्व के नंबर-2 खिलाड़ी एंटोनसेन को उलटफेर का शिकार बनाया 
पीलीभीत: बसें सीज होने से मजदूर हुए पैदल, किराया ना मिलने पर हाईवे पर हंगामा
CM Yogi: यूपी में किया भ्रष्टाचार तो सात पुष्ते रखेंगी याद, इनवेस्ट यूपी की कमान अपने हाथ में होने का दावा करता था जैन
CM योगी ने राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में की पूजा-अर्चना, कहा- अयोध्या भारत के सनातन धर्म की आधारभूमि है