बरेली: डीडीपुरम से निकली विशाल तिरंगा यात्रा, सांसद संतोष गगवार,एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, महापौर उमेश गौतम रहे मौजूद

बरेली: डीडीपुरम से निकली विशाल तिरंगा यात्रा, सांसद संतोष गगवार,एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, महापौर उमेश गौतम रहे मौजूद

बरेली,अमृत विचार। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में डीडीपुरम से भरतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों भाजपाइयों समेत शहर के लोग मौजूद रहे।इस विशाल तिरंगा यात्रा में लोग बाइक,स्कूटर व पैदल मौजद रहे। तिरंगा यात्रा डीडीपुरम से शुरू होकर कोहाड़ापीर, कुतुबखाना, जिला अस्पताल रोड, कोतवाली रोड …

बरेली,अमृत विचार। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में डीडीपुरम से भरतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों भाजपाइयों समेत शहर के लोग मौजूद रहे।इस विशाल तिरंगा यात्रा में लोग बाइक,स्कूटर व पैदल मौजद रहे। तिरंगा यात्रा डीडीपुरम से शुरू होकर कोहाड़ापीर, कुतुबखाना, जिला अस्पताल रोड, कोतवाली रोड से अयूब खां चौराहा से चौकी चौराहा होते हुए कमिश्नरी में बने शहीद स्मारक पर सम्पन्न हुई।

इस मौके पर भाजपा एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने बताया शहर के बच्चे-बच्चे को अपने देश के बारे में पता होना चाहिये। इस तिरंगा यात्रा के जरिये हम लोगों में देश प्रेम की भावना जगा रहे हैं। सभी का दायित्व है कि वह देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करे।वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलशन आनंद ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इस वार एक अभियान चलाया है हर घर तिरंगा। देश के लोगों के लिए बड़े सौभाग्य की बात है। बरेली में पंद्रह अगस्त तक भाजपा हर घर में तिरंगा लगवाएगी। ताकि आजादी के इस स्वर्णिम दिन को सभी याद रखें। आज तिरंगा यात्रा निकालने के पीछे यह उद्देश्य है सभी जाति धर्म के लोग इसमें शामिल होकर एकता की मिसाल कायम कर रहे हैं।

वहीं महापौर उमेश गौतम ने बताया कि आजादी के इस महापर्व को मनाने के लिए हरकोई अपनी भागदारी देना चाहता है। हमारा अभियान था कि हर घर तिरंगा लगाया जाए। लेकिन शहर के बच्चों से लेकर जवान तक अपने घर में तिरंगा लगाना चाहता है। बच्चे अलग, बड़े अलग और बुजुर्ग एक ही घर में कई तिरंगे लगाना चाहते हैं। तिरंगा यात्रा में महानगर अध्यक्ष डाक्टर केएम अरोड़ा, शहर विधायक डॉक्टर अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महापौर उमेश गौतम, समस्त भाजपा पार्षद, महिला मोर्चा की भाजपा कार्यकर्ता आदि तिरंगा यात्रा में मौजूद रहे।

सीओ की गाड़ी हुई खराब
तिरंगा यात्रा के दौरान कोतवाली के सामने सीओ की गाड़ी बीच रास्ते में खराब हो गई। इस दौरान यात्रा कोतवाली के पास पहुंचने वाली थी। आनन-फानन में ट्रैफिक व पुलिस के सिपाहियों ने धक्का देकर गाड़ी को हटाकर रास्ता साफ किया। अगर वह लोग गाड़ी नहीं हटाते तो तिरंगा यात्रा के दौरान काफी दिक्कत हो सकती थी।

ये भी पढ़ें-  बरेली: बड़े भाइयों ने गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा, जमीन को लेकर विवाद

ताजा समाचार

लखीमपुर खीरी : संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत, हत्या की आशंका
लखीमपुर खीरी: बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, 8 महीने के बच्चे की मौत, दंपती घायल
Kannauj: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, दूसरी लड़की से कर ली सगाई, विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को दी धमकी
कानपुर के सचेंडी में सड़क हादसे में दो की मौत; बाइक सवार बिल्हौर का रहने वाला, एक अन्य की नहीं हो सकी शिनाख्त
कानपुर देहात में तमंचे से फायर कर मारपीट के बाद युवक को नदी किनारे फेंका; सात नामजद व चार दर्जन अज्ञात के खिलाफ FIR
कासगंज में लगा जागरूकता शिविर, अपराधों को रोकने के लिए अपर जिला जज ने दी जानकारी