बहराइच : दुर्लभ कछुए के शिकार में दो आरोपियों को भेजा जेल

बहराइच, अमृत विचार। सुजौली रेंज के बाघ संरक्षित क्षेत्र में शिकारियों ने चार कछुओं को जाल में फंसा लिया। तभी वन कर्मियों की टीम पहुंच गई। वन कर्मियों ने दोनों शिकारियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। जबकि कछुओं को नदी में छोड़ दिया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग बाघ संरक्षित क्षेत्र है। …
बहराइच, अमृत विचार। सुजौली रेंज के बाघ संरक्षित क्षेत्र में शिकारियों ने चार कछुओं को जाल में फंसा लिया। तभी वन कर्मियों की टीम पहुंच गई। वन कर्मियों ने दोनों शिकारियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। जबकि कछुओं को नदी में छोड़ दिया है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग बाघ संरक्षित क्षेत्र है। जंगल में प्रवेश और शिकार पूरी तरह से प्रतिबंध है। इसके बाद भी सुजौली रेंज के बागुलहिया बीट के कक्ष संख्या दो में स्थित नदी में शिकारी चोरी से पहुंच गए। शिकारियों ने जाल लगाकर चार दुर्लभ प्रजाति के कछुओं का शिकार कर लिया। इसी दौरान गश्त करते हुए वन दरोगा मनोज कुमार श्रीवास्तव, वन रक्षक मलिकराम और चौकीदार राम दुलारे पहुंच गए। वन कर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों के पास से चार दुर्लभ प्रजाति के कछुए बरामद हुए। दोनों के विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर जेल भेज दिया। जबकि कछुओं को नदी में छोड़ दिया है।
डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि तस्करों के पास से जाल भी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि तस्करों की पहचान लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया निवासी रतन लाल पुत्र रंगी लाल और कोतवाली मूर्तिहा के दुर्गा गौडी गांव निवासी सुरेश पुत्र अच्छे लाल के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें –संभल: कांवड़ यात्रा की ड्यूटी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई