Sawan में भूलकर भी डाइट में शामिल न करें यह चीजें, रहेंगे फिट

Sawan में भूलकर भी डाइट में शामिल न करें यह चीजें, रहेंगे फिट

Health Tips: सावन के महीने को बारिश का महीना कहा जाता है। सावन की शुरूआत के साथ ही रिमझिम बारिश होने लगती है। ऐसे में लोग बारिश का लुत्फ उठाने के लिए टेस्टी खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सावन के महीने में कुछ ऐसी चीजें है, जिन्हे डाइट में शामिल …

Health Tips: सावन के महीने को बारिश का महीना कहा जाता है। सावन की शुरूआत के साथ ही रिमझिम बारिश होने लगती है। ऐसे में लोग बारिश का लुत्फ उठाने के लिए टेस्टी खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सावन के महीने में कुछ ऐसी चीजें है, जिन्हे डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए।

तो चलिए हम आपको बताते हैं उन चीजों के बारे में जिनको सावन में नहीं खाना चाहिए।

सावन में न करें इन चीजों का सेवन

कच्चे दूध

पोषक तत्वों से भरपूर कच्चे दूध का सेवन सावन में बिल्कुल नहीं करना चाहिए। वैज्ञानिकों के अनुसार सावन में घास चरते टाइम गाय और भैंस घास में मौजूद कीड़ों को भी खा लेती हैं, जिससे दूध दूषित हो जाता है। जो हमारे शरीर के लिए सही नहीं है।

दही

दही को प्रोटीन का बेस्ट सोर्स माना जाता है। दही को भी दूध से ही बनाया जाता है। वहीं सावन में दही जल्दी खराब भी हो जाती है।

कढ़ी

सावन में कढ़ी खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कढ़ी को भी दही या छाछ से बनाया जाता है। जिससे दूध के दूषित कण भी मिल जाते हैं।

पढ़ें-शरीर में किसी भी हिस्से में हो रहे मस्से, तो अपनाएं यह घरेलू उपाय