गोरखपुर: इस बार रक्षाबंधन में भाईयों की कलाई पर सजेगी टेराकोटा की राखियां, जानें खासियत

गोरखपुर: इस बार रक्षाबंधन में भाईयों की कलाई पर सजेगी टेराकोटा की राखियां, जानें खासियत

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट का सपना अब सही मायने में साकार होता दिख रहा है। जहां टेराकोटा से निर्मित प्रोडक्ट भारत के अलावा विश्व में घूम मचा रहे हैं। वहीं इस बार रक्षाबंधन पर टैराकोटा से बनी राखियां भाइयों की कलाइयो को सुशोभित करेंगी। गोरखपुर के एक …

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट का सपना अब सही मायने में साकार होता दिख रहा है। जहां टेराकोटा से निर्मित प्रोडक्ट भारत के अलावा विश्व में घूम मचा रहे हैं। वहीं इस बार रक्षाबंधन पर टैराकोटा से बनी राखियां भाइयों की कलाइयो को सुशोभित करेंगी।

गोरखपुर के एक होटल में आज टेराकोटा से निर्मित राखियों की एग्जीबिशन लगाई गई थी। जहां टेराकोटा से निर्मित विभिन्न प्रकार की आकृतियों में बनी राखियां वहां पहुंचे खरीददारों के मन को आकर्षित कर रही थी। जिले व प्रदेश की मिट्टी से निर्मित यह राखियां अन्य राखियां की अपेक्षा कहीं ना कहीं सुरक्षित, टिकाऊ एवं सस्ती भी हैं।

प्रदर्शनी की आयोजक मंडल की मुखिया डॉ. भावना अग्रवाल ने मीडिया से कहा कि हम मुख्यमंत्री के सपनों को एक कदम और आगे ले जाना चाहते हैं।वही हमारी इच्छा है कि देश के वीर जवानों की कलाइयों को भी हमारी राखियां सुशोभित करें।

यह भी पढ़ें:-‘रक्षाबंधन’ का गाना ‘कंगन रूबी वाला’ रिलीज, भूमि पेडनेकर-अक्षय कुमार का दिखा Romance