बरेली: मकान के लिए की थी भतीजों ने गला घोटकर हत्या

बरेली: मकान के लिए की थी भतीजों ने गला घोटकर हत्या

अमृत विचार, बरेली। महेंद्र सिंह वैध की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके एक भतीजे को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार चल रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मकान के लिए चाचा की गला घोटकर हत्या की थी। बारादरी के पुराना शहर में रहने वाले महेंद्र सिंह वैद्य (70) मूल रूप से …

अमृत विचार, बरेली। महेंद्र सिंह वैध की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके एक भतीजे को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार चल रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मकान के लिए चाचा की गला घोटकर हत्या की थी। बारादरी के पुराना शहर में रहने वाले महेंद्र सिंह वैद्य (70) मूल रूप से बदायूं के गांव कलौरा के निवासी थे। वह लंबे समय से यहां रह रहे थे।

उन्होंने शादी नहीं की थी। वह चेलों के साथ सुबह शाम बैठा करते थे। उनके भतीजे मनोज और प्रदीप निवासी दातागंज को पता चला कि वह अपनी संपत्ति चेलों के नाम करने जा रहे हैं। इस बात से वे नाराज हो गए। दोनों 1 जुलाई 2021 की शाम चाचा के पास आए। रात में साथ में खाना खाने के बाद चाचा की गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

तब से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। मंगलवार शाम पुलिस ने मनोज को गांधी उद्यान के पास दबोच लिया। इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक ने बताया कि प्रदीप की गिरफ्तारी न होने पर उसकी संपत्ति की कुर्की कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: एसएसपी ऑफिस के सामने लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची अफरा-तफरी, मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौजूद