रुद्रपुर: न्यायालय परिसर में महिला से अभद्र व्यवहार व गाली गलौज

रुद्रपुर, अमृत विचार। न्यायालय परिसर में स्कूटी पार्किंग के दौरान एक महिला के साथ दबंग ने गाली गलौज व अभ्रद व्यवहार किया। साथ ही उसके साथ छेड़छाड़ भी की। महिला की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आवास विकास चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने शिकायती पत्र में …
रुद्रपुर, अमृत विचार। न्यायालय परिसर में स्कूटी पार्किंग के दौरान एक महिला के साथ दबंग ने गाली गलौज व अभ्रद व्यवहार किया। साथ ही उसके साथ छेड़छाड़ भी की। महिला की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
आवास विकास चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि अप्रैल 2022 में वह एक केस की पैरवी के लिए अपनी सहेली के साथ न्यायालय गई थी। इस दौरान न्यायालय परिसर की पार्किंग में स्कूटी को लेकर एक व्यक्ति द्वारा गाली गलौज व बदतमीजी करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की।
जिसके साथ एक व्यक्ति और जो उसका नाम दयाराम बोल रहा था। आरोप था कि इस दौरान आरोपी ने महिला को धक्का भी मारा और अश्लील बातें बोली। महिला के शोर करने पर वहां भीड़ एकत्र हो गई। जिसके बाद वह धमकी देकर भाग गया। जिसकी शिकायत उसने पुलिस से भी की। लेकिन कार्रवाई नहीं होने कारण मजबूरन न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।