अयोध्या: कृषि विश्वविद्यालय को मिला प्रशस्ति पत्र, कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के 12 वैज्ञानिकों ने दिया व्याख्यान

अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय स्थित पशु चिकित्सा पशुपालन महाविद्यालय को मद्रास वेटरनरी कॉलेज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय त्वचा विज्ञान अनुसंधान व शिक्षा पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में संस्थागत प्रशंसा पुरस्कार प्रदान किया गया। यह कार्यशाला 9 से 11 जून तक आयोजित की गई। यह पुरस्कार वेटरनरी कॉलेज द्वारा …
अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय स्थित पशु चिकित्सा पशुपालन महाविद्यालय को मद्रास वेटरनरी कॉलेज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय त्वचा विज्ञान अनुसंधान व शिक्षा पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में संस्थागत प्रशंसा पुरस्कार प्रदान किया गया।
यह कार्यशाला 9 से 11 जून तक आयोजित की गई। यह पुरस्कार वेटरनरी कॉलेज द्वारा शिक्षकों व 9 छात्रों के दिशा निर्देशन और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में भाग लेने को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान किया गया। आयोजकों ने इतनी बड़ी संख्या में छात्रों एवं छात्राओं के प्रति भाग के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह व अधिष्ठाता पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय डॉ. आर के जोशी को धन्यवाद दिया।
विश्वविद्यालय के सनातक के 9 छात्र-छात्राओं ने इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में त्वचा संबंधित रोगों पर अपना प्रस्तुतीकरण किया। नाहेप परियोजना के मुख्य अन्वेषक डॉ. डी नियोगी ने इसे अपने परियोजना की प्राथमिकता बताते हुए भविष्य में भी ऐसी कार्यशालाओं में छात्रों का सहयोग करने की बात कही।
अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में विश्वविद्यालय से डॉक्टर सत्यव्रत सिंह एवं डॉक्टर नवीन कुमार सिंह के साथ चतुर्थ वर्ष के छात्र प्रशांत अमन कुमार सिंह, आशीष त्रिपाठी, मोहम्मद नोमान, अश्वतय त्रिपाठी ,अन्वेशा बाग ,शिंजा दत्ता ,आदितिका सिंह एवं सुष्मिता आनंद ने प्रतिभाग किया। अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में पूरे देश भर से लगभग 650 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथा विदेश से लगभग 12 अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों ने त्वचा संबंधित रोगों पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।