सपा की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं शामिल शिवपाल यादव का नाम

सपा की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं शामिल शिवपाल यादव का नाम

आजमगढ़। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। इस उपचुनाव को लेकर सपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव समेत 40 स्टार प्रचारकों का नाम है। बता दें, लिस्ट में सपा विधायक और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह …

आजमगढ़। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। इस उपचुनाव को लेकर सपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव समेत 40 स्टार प्रचारकों का नाम है। बता दें, लिस्ट में सपा विधायक और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव का नाम नहीं है।

विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद से ही चाचा-भतीजे के बीच चीजें खराब हो गई हैं। उसके बाद से ही कई मौके पर दोनों ने एक-दूसरे पर खुलकर निशाना साधा।

बीते दिनों शिवपाल यादव ने विधानसभा में सपा विधायकों के बीच बैठने को लेकर भी आपति जताते हुए, विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा था।

पढ़ें- उन्नाव: शिवपाल सिंह यादव पहुंचे उन्नाव जेल, कहा- सदन की गरिमा का सबको रखना चाहिए ध्यान