रुद्रपुर: महिला कर्मचारी ने लगाया धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का आरोप, हंगामा

रुद्रपुर, अमृत विचार। सिडकुल की एक कंपनी के अधिकारियों पर महिला कर्मचारी ने धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि जब उसने मना किया तो उसकी कंपनी में नो एंट्री कर दी गई। सोमवार को तमाम हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कंपनी गेट पर हंगामा किया। सिडकुल की …
रुद्रपुर, अमृत विचार। सिडकुल की एक कंपनी के अधिकारियों पर महिला कर्मचारी ने धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि जब उसने मना किया तो उसकी कंपनी में नो एंट्री कर दी गई। सोमवार को तमाम हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कंपनी गेट पर हंगामा किया।
सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाली युवती का कहना है कि वह जिस कंपनी में काम करती थी। उसका सुपरवाइजर दूसरे धर्म का है। प्लांट हेड इस सुपरवाइजर का रिश्तेदार है। आरोप है कि सुपरवाइजर ने उससे पहले प्यार का इजहार किया और धर्म परिवर्तन कर निकाह करने की बात कही। युवती का आरोप है कि जब उसने इससे इंकार किया तो उसकी कंपनी में मौखिक तौर पर नो एंट्री कर दी गई। युवती ने सिडकुल चौकी में तहरीर दी लेकिन कार्यवाही नहीं हुई।
इससे गुस्साए हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने सोमवार को फैक्ट्री गेट पर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था युवती को लव जिहाद के चक्कर में फंसाया जा रहा था। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जांच का भरोसा दिया। सीओ सिटी अभय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इस मौके पर विनय भदौरिया, पवन मिश्रा, राजा, विराट कुमार आर्य, सौरभ सागर, रामबदन मौर्या मौजूद थे।