पंजाब में पेट्रोल, डीजल से वैट कम करें मान: सुनील जाखड़

चंडीगढ़। हाल में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए सुनिल जाखड़ ने रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से पेट्रोल व डीजल पर मूल्य आधारित कर (वैट) घटाने को कहा। जाखड़ ने ट्वीट कर कहा कि पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क कम किया है, वह मान से अनुरोध करना चाहेंगे कि अब …
चंडीगढ़। हाल में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए सुनिल जाखड़ ने रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से पेट्रोल व डीजल पर मूल्य आधारित कर (वैट) घटाने को कहा। जाखड़ ने ट्वीट कर कहा कि पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क कम किया है, वह मान से अनुरोध करना चाहेंगे कि अब वह पंजाब में वैट घटाएं। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री का केंद्र सरकार की पंजाब में मूंग की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की प्रतिबद्धता को स्वीकारने पर आभार भी जताया।
ये भी पढ़ें- गोवा में भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों ने गवाई जान