पीलीभीत: अधिकारों का इस्तेमाल करिए, सवाल उठाइए, हिसाब मांगिए

पीलीभीत: अधिकारों का इस्तेमाल करिए, सवाल उठाइए, हिसाब मांगिए

पीलीभीत अमृत विचार। सांसद वरुण गांधी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को बहेड़ी होते हुए पीलीभीत पहुंचे। रिछा रोड पर जहानाबाद तिराहे पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। फिर वह काफिले के साथ अमरिया के ग्रीनलैंड पैलेस पहुंचे और एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अगर जीवन …

पीलीभीत अमृत विचार। सांसद वरुण गांधी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को बहेड़ी होते हुए पीलीभीत पहुंचे। रिछा रोड पर जहानाबाद तिराहे पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। फिर वह काफिले के साथ अमरिया के ग्रीनलैंड पैलेस पहुंचे और एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि अगर जीवन में अगर कुछ बड़ा करना है तो इस देश के लिए त्याग करना सीखें। यह देश सबका है इसमें सब का रंग और खुशबू है। लेकिन वर्तमान में देश की स्थिति पर चिंतन करने की जरूरत है। इस समय देश महंगाई, बेरोजगारी आदि तमाम समास्याओं की झेल रहा है। जो लोग राजनीति को व्यापार बनाने के काम में लगे हैं, उनको जवाब देना होगा। देश को ऊंचा करने के लिए आचरण और जमीर को ऊंचा करना होगा। बोले कि अंतरात्मा की आवाज सुनिए, शांत मत बैठिए। अगर किसान, मजदूर, नौजवान, अध्यापक, व्यापारी, वकील, पत्रकार सब शांत हो जाएंगे तो हमारे देश का लोकतंत्र शांत हो जाएगा।

देश में लोग मुश्किल परिस्थितियों में जी रहे हैं। बैंकें किसान और छोटे अन्य जरूरतमंद लोगों पर बहुत सख्त और अमीरों और उद्योगपतियों पर बहुत मेहरबान हैं। कहा कि सरकार की तरफ से एक करोड़ 60 लाख रोजगार घोषित है लेकिन नौकरियां नहीं दी जा रही। क्या इन नौकरियों के लिए किया जाने वाला आर्थिक प्रबंधन कहीं और तो नहीं खर्च कर दिया गया। आए दिन पेपर लीक होने की खबरें मिलती हैं। यह कब तक देखते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों का इस्तेमाल करिए, सवाल उठाइए, हिसाब मांगिये। जय हो को जय हिंद में बदलिए। दिखा दीजिए हमारी रगों में हमारे वीरों का खून है। इस मौके पर प्रमुख रूप से मौजूद जिला पंचायत सदस्य जोगेंद्र सिंह, सरदार गुरबचन सिंह, सतनाम सिंह, सर्वजीत सिंह छब्बा, रमेश लोधी, युद्धिष्टर गंगवार, प्रधान सद्दाम, केवल सिंह, दिलशाद अंसारी, शाहिद मलिक, बालकराम, मंगलीराम, कुलबीर सिंह, जसविंद्र सिंह, गुरजाप सिंह, रामगोपाल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: फॉरेंसिक जांच को भेजे गए तेजाब से झुलसे कपड़े