गरमपानी: बाढ़ सुरक्षा के बंदोबस्त ना होने से ग्रामीणों में रोष

गरमपानी: बाढ़ सुरक्षा के बंदोबस्त ना होने से ग्रामीणों में रोष

गरमपानी, अमृत विचार। गरमपानी-खैरना बाजार के पीछे बहने वाली शिप्रा नदी एक बार फिर डराने लगी है। बाढ़ सुरक्षा कार्य की तैयारी न होने से क्षेत्र के लोग दहशत में है। जून से बरसाती मौसम शुरू होने वाला है, इसके बावजूद अभी तक बाढ़ सुरक्षा के कार्य शुरू नहीं किए गए हैं। क्षेत्रवासियों ने बाढ़ …

गरमपानी, अमृत विचार। गरमपानी-खैरना बाजार के पीछे बहने वाली शिप्रा नदी एक बार फिर डराने लगी है। बाढ़ सुरक्षा कार्य की तैयारी न होने से क्षेत्र के लोग दहशत में है। जून से बरसाती मौसम शुरू होने वाला है, इसके बावजूद अभी तक बाढ़ सुरक्षा के कार्य शुरू नहीं किए गए हैं। क्षेत्रवासियों ने बाढ़ सुरक्षा के ठोस उपाए किए जाने की मांग उठाई है।

बीते अक्टूबर में हुई मूसलाधार बारिश में उफान पर आई शिप्रा नदी के कारण एक दर्जन से ज्यादा आवासीय मकान जमींदोज हो गए थे। साथ ही कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी भारी नुकसान हुआ था। आपदा को सात माह बीत जाने के बावजूद अभी तक शिप्रा नदी में बाढ़ सुरक्षा के लिए मास्टर प्लान तैयार नहीं हो सका है।

बरसात का मौसम नजदीक होने के बावजूद बाढ़ सुरक्षा के उपाय न किए जाने से स्थानीय लोग एक बार फिर दहशत में आ हैं। व्यापारी नेता देवेश कांडपाल, गजेंद्र नेगी, भैरव नैनवाल, मनोज नैनवाल, फिरोज अहमद, गंगा सिंह पिनारी, भरत जलाल, भुवन सिंह पिनारी, रवि पिनारी, श्याम सिंह, वीरेंद्र बिष्ट, महेंद्र सिंह, बिशन सिंह जंतवाल आदि ने बाढ़ सुरक्षा के ठोस प्रबंध किए जाने की मांग उठाई है।

ताजा समाचार