भाजपा सरकार ओबीसी वर्ग को आरक्षण के लिए कृति संकल्पित: भूपेंद्र सिंह

भाजपा सरकार ओबीसी वर्ग को आरक्षण के लिए कृति संकल्पित: भूपेंद्र सिंह

भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज कहा कि कांग्रेस तो आज खुश होगी, जिसका इतिहास ओबीसी विरोधी मानसिकता का गवाह है। लेकिन भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओबीसी वर्ग को आरक्षण के लिए कृत संकल्पित हैं। भूपेंद्र सिंह ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि कांग्रेस …

भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज कहा कि कांग्रेस तो आज खुश होगी, जिसका इतिहास ओबीसी विरोधी मानसिकता का गवाह है। लेकिन भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओबीसी वर्ग को आरक्षण के लिए कृत संकल्पित हैं। भूपेंद्र सिंह ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि कांग्रेस तो आज खुश होगी, जिसका इतिहास ओबीसी विरोधी मानसिकता का गवाह है। लेकिन भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओबीसी वर्ग को आरक्षण के लिए कृत संकल्पित हैं।

पंद्रह महीने की कांग्रेस सरकार ने गंभीर प्रयास नहीं किए, बल्कि 27 प्रतिशत आरक्षण पर भ्रम फैलाया और षड्यंत्र किया। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि शर्म आनी चाहिए सदन और सड़क पर संघर्ष की बात कहते हुए। कांग्रेस बताए कि पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का गठन क्यों नहीं किया। भाजपा सरकार ने पिछड़ा कल्याण वर्ग आयोग गठित कर संवैधानिक दर्जा दिया।

प्रदेश के आंकड़े जुटाए, जिसकी 600 पेज की रिपोर्ट के साथ उच्चतम न्यायालय में हमने ठोस पक्ष रखा। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ‘गंभीर प्रयास’ की बात और  कमलनाथ। आप विस सदन के लिए कैसे विचार रखते हैं, देश ने सुना है। जिनकी सरकार ने सहज प्रयास भी नहीं किए, वो हमें गंभीर प्रयास की नसीहत दे रहे। इससे राजनीतिक स्वार्थ सिद्ध होने वाला नहीं है। ओबीसी वर्ग को कांग्रेस ने कभी आगे बढ़ने का मौका ही नहीं दिया।

 

यह भी पढ़ें-दिवंगत फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी को मिला दूसरा पुलित्जर अवॉर्ड, पिता ने अपने पुत्र को किया याद