IPL 2022 : फिर ‘बैट’ खाते दिखे एमएस धोनी, अमित मिश्रा ने बताया माही ने क्यों किया ऐसा?

IPL 2022 : फिर ‘बैट’ खाते दिखे एमएस धोनी, अमित मिश्रा ने बताया माही ने क्यों किया ऐसा?

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) के 15वें सीजन में महेंद्र सिंह धोनी दोबारा कप्तानी संभालते हुए चेन्नई सुपर किंग्स टीम को जीत की पटरी पर लेकर आए हैं। रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी ने बल्ले से भी धमाल मचाया है। इस मैच की एक फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) के 15वें सीजन में महेंद्र सिंह धोनी दोबारा कप्तानी संभालते हुए चेन्नई सुपर किंग्स टीम को जीत की पटरी पर लेकर आए हैं। रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी ने बल्ले से भी धमाल मचाया है। इस मैच की एक फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है, जिसमें धोनी अपने बैट को खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, जब धोनी किसी बैट को मुंह से पकड़े दिखाई दिए हैं। इससे पहले भी कई बार वह बैट को खाते दिखे हैं। एमएस धोनी ऐसा क्यों करते हैं, इसका खुलासा टीम इंडिया के खिलाड़ी अमित मिश्रा ने किया है।

अमित मिश्रा का ट्वीट
खिलाड़ी ने अमित मिश्रा ट्वीट किया- ‘यदि आप यह सोच रहे हैं कि धोनी अपना बैट क्यों खा रहे हैं, तो आपको बता दें कि वह अपने बैट से टेप निकाल रहे हैं। वह अपने बैट को साफ रखना पसंद करते हैं। आप धोनी के बैट पर एक भी धागा या टेप लगा या निकला हुआ नहीं देखेंगे।’

आपको बता दें कि मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 91 रनों से मात दी। चेन्नई ने 6 विकेट पर 208 रन बनाए, जबकि दिल्ली की टीम 117 रनों पर ढेर हो गई। इस मैच में धोनी ने महज 8 गेंदों में 2 छक्के और एक चौका की मदद से तूफानी अंदाज में नाबाद 21 रन बनाए।

ये भी पढ़ें : IPL 2022 : टी-20 में बतौर कप्तान 6,000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने एमएस धोनी

ताजा समाचार