प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव पर साधा निशाना, कहा- बिहार आज देश के बाकी राज्यों की तुलना में देश का सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य

पटना। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा है। पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशांत किशोर ने निशाना साधते हुए कहा पिछले 30 सालों से बिहार में लालू और नीतीश का राज रहा, लेकिन बावजूद इसके बिहार आज देश के बाकी राज्यों …
पटना। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा है। पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशांत किशोर ने निशाना साधते हुए कहा पिछले 30 सालों से बिहार में लालू और नीतीश का राज रहा, लेकिन बावजूद इसके बिहार आज देश के बाकी राज्यों की तुलना में देश का सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य है। उन्होंने कहा कि मैं आज नई पार्टी की घोषणा नहीं कर रहा हूं। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत किशोर ने कहा, अब बिहार में नई सोच और नए प्रयास की जरूरत है। यहां सामाजिक न्याय की बात पीछे छूट गई है। बिहार विकास के मामले में सबसे नीचे पायदान पर है।
इसे भी पढ़ें-
मुख्यमंत्री शिवराज ने रायसेन जिले में सड़क दुर्घटना में चार लोगों के असमय निधन पर शोक जताया