अमेरिका : कंसास में आए बवंडर से तीन छात्रों की मौत

अमेरिका : कंसास में आए बवंडर से तीन छात्रों की मौत

विचिटा (अमेरिका)। अमेरिका के कंसास के कुछ हिस्सों में आए बवंडर ने सैकड़ों मकानों और इमारतों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कई लोग घायल हो गए, जबकि 15,000 से अधिक लोगों के घरों की बिजली गुल हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बवंडर के बीच कंसास लौट रहे ओकलाहोमा मौसम …

विचिटा (अमेरिका)। अमेरिका के कंसास के कुछ हिस्सों में आए बवंडर ने सैकड़ों मकानों और इमारतों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कई लोग घायल हो गए, जबकि 15,000 से अधिक लोगों के घरों की बिजली गुल हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बवंडर के बीच कंसास लौट रहे ओकलाहोमा मौसम विज्ञान विश्वविद्यालय के तीन छात्र शुक्रवार शाम एक हादसे में मारे गए।

ओक्लाहोमा हाईवे पेट्रोल रिपोर्ट के अनुसार, टेक्सास निवासी निकोलस नायर (20), इलिनॉइस निवासी गेविन शॉर्ट (19) और इंडियाना के रहने वाले ड्रेक ब्रूक्स (22) की शुक्रवार रात 11.30 बजे के करीब एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

एंडोवर के डिप्टी फायर चीफ माइक रूजवेल्ट ने एक बयान जारी कर बताया कि बवंडर से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 30 एजेंसियों के 200 से अधिक आपातकालीन कर्मचारियों के साथ शनिवार को खोज एवं बचाव अभियान जारी रहा। कंसास की गवर्नर लॉरा केली ने सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में आपातकाल घोषित किया है।

ताजा समाचार

विश्व जल दिवस आज: PM मोदी ने कहा- जल संरक्षण भावी पीढ़ियों के लिए जरूरी
यूनिसेफ ने तालिबान से किया अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध हटाने का आग्रह, कैथरीन रसेल बोलीं-परिणाम 'विनाशकारी' होंगे
IPL 2025: लखनऊ में इन चार मेट्रों स्टेशन से खरीदें आईपीएल की टिकट, मिल सकता है खिलाड़ियों से मिलने का मौका, जानें कैसे
Bihar Foundation Day: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी
नकदी विवाद: दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने CJI खन्ना को सौंपी रिपोर्ट, यशवंत वर्मा पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई
IAS प्रथमेश कुमार को मिला CEO इन्वेस्ट UP का अतिरिक्त चार्ज, IAS अभिषेक प्रकाश का लेंगे स्थान