बाराबंकी: ग्राम प्रधानों ने की बैठक, विकेश वर्मा चुने गये प्रधान संघ के नये अध्यक्ष

बाराबंकी: ग्राम प्रधानों ने की बैठक, विकेश वर्मा चुने गये प्रधान संघ के नये अध्यक्ष

बाराबंकी। प्रधान संघ अध्यक्ष पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधानों ने बैठक कर पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नए प्रधान संघ का गठन किया है। चुनी गई नई प्रधान संघ कार्यकारिणी का अध्यक्ष विकेश वर्मा उपाध्यक्ष उदयभान सिंह महासचिव यसीमुन एवं दयाशंकर शुक्ल को बनाया गया। मंगलवार को अतिथि गृह सिरौलीगौसपुर में …

बाराबंकी। प्रधान संघ अध्यक्ष पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधानों ने बैठक कर पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नए प्रधान संघ का गठन किया है। चुनी गई नई प्रधान संघ कार्यकारिणी का अध्यक्ष विकेश वर्मा उपाध्यक्ष उदयभान सिंह महासचिव यसीमुन एवं दयाशंकर शुक्ल को बनाया गया। मंगलवार को अतिथि गृह सिरौलीगौसपुर में डूडी प्रधान रामसिंह वर्मा की अध्यक्षता में प्रधानों ने बैठक किया।

बैठक में ग्राम प्रधान मरौचा उदयभान सिंह के प्रस्ताव पर प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेमचंद वर्मा को सर्वसम्मति से हटाते हुए पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। मुस्काबाद प्रधान शिवदेवी के प्रस्ताव पर प्रधान संघ अध्यक्ष पद पर विकेश वर्मा प्रधान ठाकुरपुर का चयन 30 सदस्यीय कार्यकारिणी के साथ सर्वसम्मति से किया गया।

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष के साथ 6 उपाध्यक्ष दो महासचिव 6 सचिव एक मीडिया प्रभारी एक संरक्षक एक कोषाध्यक्ष सहित 13 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। नई प्रधान संघ कमेटी का सभागार में मौजूद 4 दर्जन से अधिक प्रधानों और उनके प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर करतलध्वनि से स्वागत किया। नवनियुक्त प्रधान संघ अध्यक्ष विकेश वर्मा ने सभी प्रधानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सबके मान सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहूंगा और किसी प्रकार की ज्यादती नहीं होने दी जाएगी।

बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष पांडे प्रधान प्रतिनिधि चौखंडी टीपू सिंह प्रधान देवां श्यामनगर प्रधान कुशेमश केवलापुर प्रधान जसवंत यादव दिग्विजय यादव प्रधान मुड़ियाडीह जितेंद्र यादव प्रधान परसा धर्मेंद वर्मा औलिया लालपुर नीलू वर्मा किठूरी सहित तमाम प्रधान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-बाराबंकी: नगर पालिका परिषद ने पारित किया 85 करोड़ 39 लाख से अधिक का बजट, वार्डो में मरम्मत के कार्य करवाने का रखा प्रस्ताव

ताजा समाचार

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने स्थगित किए चुनाव, कहा-मूल समय-सीमा के अंदर प्रक्रिया पूरी करना असंभव 
हैवानियत की हद पार : तीसरे बेटी के जन्म लेते ही पत्नी की पिटाई कर जबरन जहर पिलाने की कोशिश
Kanpur: बरसात आते ही जूही पुल पर स्टॉर्म वॉटर हाउस बनाने की आई याद, फाइलों में दबा प्रोजेक्ट जिन्न की तरह निकला बाहर
मुरादाबाद : बिलारी में कीर्तन की तेज आवाज को लेकर दो समुदाय आपस में भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे...16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
होली पर विवाद का सीधा जवाब, सीएम योगी बोले- हिंदुओं से ज्‍यादा रंग-बिरंगे कपड़े पहनते हैं मुस्लिम 
कांग्रेस के दो और विधायक सात दिन के लिए निलंबित, ओडिशा विधानसभा में की ‘अनुशासनहीनता’