अयोध्या: गेहूं क्रय केंद्रों का खंड विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण, मिली खामियां

तारून/अयोध्या। गेहूं क्रय केंद्रों को सभी व्यवस्था से लैस किए गए जाने के दावों की हवा निकल गई है। खंड विकास अधिकारी के निरीक्षण में मंगलवार को पीसीएफ द्वारा संचालित गेंहू क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति चरावां में खामियां ही खामियां ही मिली। उन्होंने क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गेहूं …
तारून/अयोध्या। गेहूं क्रय केंद्रों को सभी व्यवस्था से लैस किए गए जाने के दावों की हवा निकल गई है। खंड विकास अधिकारी के निरीक्षण में मंगलवार को पीसीएफ द्वारा संचालित गेंहू क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति चरावां में खामियां ही खामियां ही मिली। उन्होंने क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गेहूं तौल की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश केंद्र प्रभारी को दिए हैं।
खंड विकास अधिकारी अमित कुमार जायसवाल ने बताया कि क्रय केंद्र पर टोकन पंजिका और श्रमिक पंजीयन मानक के अनुसार नहीं बना मिला है। केंद्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि अभी तक किसी भी किसान द्वारा क्रय केंद्र पर गेहूं बिक्री के लिए संपर्क नहीं किया गया। क्रय केंद्र के दोनों इलेक्ट्रॉनिक कांटा, पंखा, छलना, नमी मापक यंत्र खराब मिले। उन्होंने बताया कि बस वॉल पेंटिंग ही दुरूस्त मिली है।इसके अलावा गेहूं का खरीद मानक नमूना केन्द्र में नहीं रखा गया था। केंद्र पर पंद्रह सौ खाली बोरा और तिरपाल ही उपलब्ध मिला।
साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं मिली है। क्रय केंद्र के प्रभारी को निर्देशित किया गया कि मंडी समिति से संपर्क कर सारी व्यवस्थाओं को ठीक कराने और क्षेत्र के किसानों से संपर्क कर गेहूं मंगवा कर गेहूं की तौल प्रत्येक दशा में बुधवार से करना सुनिश्चित करें। निर्देश दिए हैं कि क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों को कोई असुविधा न हो। स्टॉक और वितरण रजिस्टर दुरुस्त नहीं पाया गया। एक अप्रैल से 12 अप्रैल तक कोई लेखा-जोखा भी उपलब्ध नही मिला। इस दौरान एडीओ कोऑपरेटिव अमित कुमार सिंह मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:-Shanaya Kapoor Photos : शनाया कपूर ने बिकिनी में फ्लॉन्ट किया टोंड फिगर, दोस्त के बर्थडे पार्टी में मचाया धमाल