छत्तीसगढ़: बच्चों के व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोप में हेडमास्टर गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक हेडमास्टर को बच्चों के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक आपत्तिजनक मैसेज के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शिक्षक पर आरोप है कि जो मैसेज भेजा था वह मैसेज धर्म विशेष की भावनाओं को चोट पहुंचाने वाला था। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। …
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक हेडमास्टर को बच्चों के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक आपत्तिजनक मैसेज के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शिक्षक पर आरोप है कि जो मैसेज भेजा था वह मैसेज धर्म विशेष की भावनाओं को चोट पहुंचाने वाला था। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस मामले पर पुलिस ने बताया कि, महामाया कॉलोनी निवासी राजेश दुबे कुदुदंड के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल के हेड मास्टर हैं।
बता दें कोरोनाकाल में बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। दो दिन पहले इस ग्रुप पर राजेश दुबे ने धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक मैसेज भेज दिया। इसके बाद सोमवार को मामला सिविल लाइन थाने पहुंच गया। वहीं बताया जा रहा है कि, हेडमास्टर और अन्य शिक्षकों के बीच विवाद चल रहा है। व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज देखने के बाद अन्य शिक्षकों ने परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। हेडमास्टर पुलिस के सामने परिजन से माफी मांगता रहा, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ें-
छत्तीसगढ़: फर्नीचर की दुकान और निवास में लगी आग, एक महिला की मौत