बाराबंकी: राज्यमंत्री सतीश शर्मा का हुआ भव्य स्वागत, जगजीवन दास साहेब की समाधि पर टेका माथा

बाराबंकी। खाद्य रसद एवं आपूर्ति राज्यमंत्री का तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत किया। दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार क्षेत्र के कोटवाधाम पहुंच कर समर्थ स्वामी जगजीवन दास साहेब की समाधि पर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। यहां पर …
बाराबंकी। खाद्य रसद एवं आपूर्ति राज्यमंत्री का तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत किया। दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार क्षेत्र के कोटवाधाम पहुंच कर समर्थ स्वामी जगजीवन दास साहेब की समाधि पर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। यहां पर उनका महंत नीलेंद्र बक्स दास की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने भव्य स्वागत सत्कार किया। इसके बाद मंत्री का काफिला टिकैतनगर होते हुए कस्बा बदोसराय पहुंचा।
बदोसराय मुख्य चौराहे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष पाण्डेय की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत से पूर्व मंत्री ने कस्बे के मुख्य चौराहे पर लगी समाजवादी चिंतक रामसेवक यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
टिकैतनगर कस्बे में चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ मंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया।मंत्री ने आदर्श गौशाला टिकैतनगर पहुंचकर गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर आशीर्वाद लिया। बदोसराय कस्बे से निकलकर मंत्री ने महादेवा में भगवान भोलेनाथ का जलाअभिषेक किया।
इस मौके पर उनके साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख देवानंद पाण्डेय जिला पंचायत सदस्य जवाहर लाल वर्मा पूरेडलाई ब्लाक प्रमुख मिंटू सिंह मंडल अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव अमित पाण्डेय पहलाद कनौजिया विकेश वर्मा आकाश त्रिपाठी राजकुमार वर्मा जिला मंत्री राम सागर कनौजिया स्वतंत्र सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
पढ़ें- बहराइच: आंगनबाड़ी कार्यकत्री से मारपीट के मामले में बयान दर्ज, डीएम के निर्देश पर पहुंची टीम