छह महीने में जरूर कराएं मुंह की जांच, गंभीर बीमारियों से होगा बचाव: प्रो. शैली महाजन

छह महीने में जरूर कराएं मुंह की जांच, गंभीर बीमारियों से होगा बचाव: प्रो. शैली महाजन

लखनऊ। फेफड़े, ह्रदय, किडनी तथा पेट में होने वाली गंभीर बीमारियों का पता मुंह से चल सकता है। यदि 6 महीने के अंतराल पर मुंह की जांच कराई जाए तो शरीर मे होने वाली 100 से अधिक बीमारियों का पता समय रहते चल सकता है जिससे व्यक्ति गंभीर अवस्था में जाने से बच सकता है …

लखनऊ। फेफड़े, ह्रदय, किडनी तथा पेट में होने वाली गंभीर बीमारियों का पता मुंह से चल सकता है। यदि 6 महीने के अंतराल पर मुंह की जांच कराई जाए तो शरीर मे होने वाली 100 से अधिक बीमारियों का पता समय रहते चल सकता है जिससे व्यक्ति गंभीर अवस्था में जाने से बच सकता है यह कहना है डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान स्थित दंत विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. शैली महाजन का।

उन्होंने यह बात अंतर्राष्ट्रीय मौखिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अमृत विचार से बात करते हुए कही। प्रो. शैली महाजन ने बताया कि शरीर की कई ऐसी गंभीर बीमारियां हैं जिनका पता मुंह की जांच के दौरान चल सकता है बीमारियों के लक्षण मुंह में दिखाई पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि केवल दांतों की समस्या होने पर ही दांत के डॉक्टर के पास नहीं पहुंचना चाहिए, बल्कि हर 6 महीने पर मुंह की जांच दातों के विशेषज्ञ से करानी चाहिए। जिससे शरीर के स्वास्थ्य की जानकारी भी मिल सके।

शिविर का हुआ आयोजित 

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के दंत चिकित्सा विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय मौखिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय शिविर का संचालन फैकल्टी प्रो. शैली महाजन, डॉ. ज्योति जैन एवं डॉ. पद्मनिधि अग्रवाल तथा  रेजिडेंट डॉ. दिव्या, डॉ. अलीना एवं डॉ. यक्षी ने किया।

शिविर में संस्थान के स्टाफ़  और कर्मचारियों सहित 250 से अधिक लोग की जांच हुई,  साथ ही उन्हें कैविटी की रोकथाम के तरीकों और क्षय के शुरुआती निदान के महत्व और उपचार के बेहतर परिणामों के लिए पीरियडोंटल समस्याओं के बारे में शिक्षित किया गया।

दांतों को ब्रश करने के तरीकों जैसी अच्छी मौखिक स्वच्छता प्रथाओं का प्रदर्शन रोगी को सिखाया गया। इस बार विश्व स्वास्थ संगठन की थीम अपने मुख पर गर्व करे को ध्यान में रखते हुए एक सेल्फी बूथ की व्यवस्था की गई,जिसमें सबने मुस्कुराते हुए एक सेल्फी ली।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड का डोबरा-चांठी पुल देश का पहला ऐसा झूला पुल है, जिसकी लंबाई 725 मीटर है

ताजा समाचार

मुरादाबाद: हत्याकांड में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर की भूमिका संदिग्ध, शुरू हुई जांच
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें लेट, जमा हुई भीड़, पुलिस ने कहा- भगदड़ जैसे बने हालात, रेलवे ने किया इनकार
रामपुर: वीर बहादुर स्पोटर्स कॉलेज गोरखपुर ने रायबरेली को 6-0 से दी करारी शिकस्त
शाहजहांपुर: सहकारी समिति के गोदाम में सचिव का शव फंदे से लटका मिला
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया, ऋतुराज और रचिन ने जड़े अर्धशतक
दूसरों का स्वास्थ्य सुधारने में बिगड़ रही नर्सों के बच्चों की सेहत, बढ़ रहा आक्रोश, जानिए क्या बोले राजकीय नर्सेज संघ के महामंत्री