बरेली: राम ने तोड़ा धनुष, दर्शकों ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे

बरेली: राम ने तोड़ा धनुष, दर्शकों ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे

बरेली, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला बड़ी बमनपुरी में आयोजित रामलीला में बुधवार को धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया गया। लीला मंचन के दौरान राम के धनुष तोड़ते ही दर्शक जय श्रीराम के नारे लगाने लगे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। बड़ी बमनपुरी में आयोजित रामलीला बुधवार को दिखाया गया कि राजा …

बरेली, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला बड़ी बमनपुरी में आयोजित रामलीला में बुधवार को धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया गया। लीला मंचन के दौरान राम के धनुष तोड़ते ही दर्शक जय श्रीराम के नारे लगाने लगे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। बड़ी बमनपुरी में आयोजित रामलीला बुधवार को दिखाया गया कि राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता के विवाह के लिए स्वयंवर का आयोजन किया।

इसमें विभिन्न देशों के राजा सम्मिलित हुए। काफी कोशिश करने के बावजूद कोई भी राजा तोड़ना तो दूर धनुष को हिला तक नहीं सका। कई राजा तो धनुष की भव्यता देखकर दूर हट गए। मगर श्रीराम ने धनुष को बड़ी आसानी से उठा लिया और प्रत्यंचा खींचते ही धनुष टूट गया। इससे हर तरफ श्रीराम की जय-जयकार होने लगी।

उधर, धनुष टूटने की जानकारी परशुराम को हुई तो वह क्रोधित होकर राजा जनक की सभा में जा पहुंचे। इसके बाद परशुराम और लक्ष्मण संवाद हुआ। मीडिया प्रभारी प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार को रामबरात 10:30 बजे श्री नरसिंह मंदिर बड़ी बमनपुरी से प्रारंभ होगी, जो शहर के मुख्य मार्गों से होकर बमनपुरी लौटकर समाप्त होगी। राम बारात के मुख्य अतिथि अनुपम कपूर होंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष सर्वेश रस्तोगी, उपाध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा, महामंत्री दिनेश दद्दा, अंशु सक्सेना, मनोज शर्मा, गौरव सक्सेना, पंडित विनोद शर्मा, एवं संचालन प्रमुख विवेक शर्मा, नवीन शर्मा, अनमोल रस्तोगी, शेखर रस्तोगी, शुभम रस्तोगी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: सभी वर्गों के मतदाताओं ने वोट देकर सपा के दो प्रत्याशियों को विधायक बनाया

ताजा समाचार

Kanpur में करोड़ों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़: नौकरी का झांसा देकर लोगों को बनाते थे शिकार, 4 गिरफ्तार
Kanpur: लापता अधेड़ का शव पार्क में झूले से लटकता मिला, बेटे ने जताई अनहोनी की आशंका, कहा ये...
Kanpur में करोड़ों की धोखाधड़ी: विदेश जाने का लालच देकर 28 लोगों से की ठगी, तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
Hamirpur Crime News : महिला ने शराबी पति की हत्या करने के बाद रचा ये ड्रामा... कहानी सुनकर पुलिस भी हो गई हैरान
Bareilly News | दरगाह आला हज़रत के प्रमुख से मिले झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार, दी ईद की मुबारकबाद
Gorakhpur News | गोरखपुर डबल हत्याकांड.. मां-बेटी पर ताबड़तोड़ वार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा