बहराइच: गौरैया सेवा सम्मान से नवाजे गये दिव्यांग मिथिलेश, विलुप्तप्राय पक्षी की खूब की है सेवा

बहराइच। पर्यावरण एवं गौरैया संरक्षण के लिए विकास खंड बलहा के ग्राम पंचायत गुलरा के भज्जापुरवा निवासी दोनों पैरों से दिव्यांग मिथिलेश जायसवाल को राजधानी लखनऊ में एक होटल में सामाजिक संस्था द्वारा गौरैया संरक्षण हेतु गौरैया सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान में स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र प्रदान किया गया। यह सम्मान …
बहराइच। पर्यावरण एवं गौरैया संरक्षण के लिए विकास खंड बलहा के ग्राम पंचायत गुलरा के भज्जापुरवा निवासी दोनों पैरों से दिव्यांग मिथिलेश जायसवाल को राजधानी लखनऊ में एक होटल में सामाजिक संस्था द्वारा गौरैया संरक्षण हेतु गौरैया सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सम्मान में स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र प्रदान किया गया। यह सम्मान लखनऊ की समाजिक संस्था की ओर से गौरैया संरक्षक प्रकृति प्रेमी मिथिलेश जायसवाल को गौरेया संरक्षण मे सराहनीय कार्य हेतु गौरेया सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि क्षत्रिय क्षत्राणी सेवा समिति द्वारा पुरे उत्तर प्रदेश से केवल छह समाजसेवी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। संस्था के अध्यक्ष मनोज चौहान ने मिथिलेश जायसवाल को सम्मानित करते हुए सराहना कि कहा कि मिथिलेश दोनों पैरों से दिव्यांग है। दिव्यांगता के बावजूद बेजुबान पक्षियों के लिए काम कर रहे हैं जो सराहनीय है। संस्था द्वारा सम्मानित होने वालों में मिथिलेश का नाम सर्वप्रथम किया गया था।
इस पुरस्कार को अभी तक लखनऊ की समाजसेविका ओम सिंह व लखनऊ की समाजसेविका अनीता वर्मा समेत तीन अन्य सम्मानित समाजिक कार्यकर्ताओ को दिया गया है। मिथिलेश जायसवाल ने बताया कि लखनऊ की संस्था द्वारा सम्मान मिलना गर्व की बात है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: पुलिस महकमे में फेरबदल, उधम सिंह नगर और अल्मोड़ा के कप्तान बदले, देखें लिस्ट