शाहजहांपुर के गांव में जन्मे थे द कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के पिता
शाहजहांपुर,अमृत विचार। ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री का पैतृक गांव जिले की तहसील का धन्योरा है। धन्योरा में विवेक रंजन के पिता डॉ. प्रभु दयाल अग्निहोत्री जन्मे थे। हालांकि बाद में वे अपना घर बेचकर मुंबई चले गए। जानकारों की मानें तो विवेक रंजन का जन्म तो यहां नहीं हुआ, लेकिन …
शाहजहांपुर,अमृत विचार। ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री का पैतृक गांव जिले की तहसील का धन्योरा है। धन्योरा में विवेक रंजन के पिता डॉ. प्रभु दयाल अग्निहोत्री जन्मे थे। हालांकि बाद में वे अपना घर बेचकर मुंबई चले गए। जानकारों की मानें तो विवेक रंजन का जन्म तो यहां नहीं हुआ, लेकिन अपने पिता के साथ वे बचपन में धन्योरा और यहां की गलियों में खेले।
द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने हाल में ही एक ट्वीट कर खुद के शाहजहांपुर का मूल निवासी होने की जानकारी दी थी। विवेक से लोगों ने उनके गांव का नाम पूछा था, जिस पर उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वे तिलहर के गांव धन्योरा के निवासी हैं। इस पर जानकारी की गई तो पता लगा कि सदर तहसील के पिंगरा-पिंगरी गांव में विवेक के पिता डॉ. पीडी अग्निहोत्री के नाम पर कृषि योग्य भूमि अभिलेखों में दर्ज है।
डॉ. पीडी अग्निहोत्री संस्कृत के बड़े जानकार थे। वह वर्षों पहले यहां से अपनी जमीन और मकान छोड़कर भोपाल चले गए थे। साहित्य जगत के सितारे ने यहां की जमीन-जायदाद को अपने बड़े भाई के नाम पॉवर ऑफ अटार्नी कर दी थी। उसके बाद भोपाल यूनिवर्सिटी में कुलपति बने। वह मई-जून की छुट्टी में एक महीने को यहां जरूर आते थे।
उनका निधन हो चुका है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े उनके बेटे विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने शाहजहांपुर का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया। निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म की ओर दर्शक खिंचे चले जा रहे हैं, जिससे सिनेमा स्वामियों को भी कारोबार चल निकला है।
ये भी पढ़ें-
बरेली: डी फार्मा की छात्रा से छेड़छाड़, थाने में आरोपी के जड़े थप्पड़