बरेली: युवक पर पशु चुराने का आरोप

बरेली,अमृत विचार। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी निवासी संतोष देवी ने बताया कि उन्होंने 7 मार्च को अपने पशु डेरी के बाहर चरने के लिए छोड़ दिए थे। रात करीब 10 बजे जब बांधने के लिए देखा तो पशु नहीं थे। संतोष देवी ने बताया कि क्षेत्र का ही रहने वाले युवक कई …
बरेली,अमृत विचार। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी निवासी संतोष देवी ने बताया कि उन्होंने 7 मार्च को अपने पशु डेरी के बाहर चरने के लिए छोड़ दिए थे। रात करीब 10 बजे जब बांधने के लिए देखा तो पशु नहीं थे। संतोष देवी ने बताया कि क्षेत्र का ही रहने वाले युवक कई बार उनसे पशुओं को खरीदने की बात कर चुका था।
उनके मना करने पर युवक लगातार डेरी के आसपास चक्कर लगा रहा था। पशु लापता होने के बाद से युवक भी दिखाई नहीं दिया है। संतोष ने पशु चोरी होने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
ये भी पढ़ें-