विधानसभा चुनाव 2022 : कानपुर और कानपुर देहात में रोचक लड़ाई के बीच भाजपा आगे

कानपुर। कानपुर की दस विधानसभा सीटों में भाजपा को कई सीटों पर सपा और कांग्रेस से टक्कर मिल रही है। छावनी विस क्षेत्र में सपा और भाजपा के बीच चूहा बिल्ली का खेल चल रहा है। यहां से विधायक रहे कांग्रेस के सोहेल अख्तर काफी पीछे छूट गए हैं। कभी भाजपा तो कभी सपा आगे …
कानपुर। कानपुर की दस विधानसभा सीटों में भाजपा को कई सीटों पर सपा और कांग्रेस से टक्कर मिल रही है। छावनी विस क्षेत्र में सपा और भाजपा के बीच चूहा बिल्ली का खेल चल रहा है। यहां से विधायक रहे कांग्रेस के सोहेल अख्तर काफी पीछे छूट गए हैं। कभी भाजपा तो कभी सपा आगे हो जाती है। कल्यानपुर का भी यही हाल जहां भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर है। सीसामऊ में सपा ने काफी बढ़त बना ली है तो आर्यनगर में भाजपा ने सपा के मुकाबले लीड बना ली है।
महाराजपुर से भाजपा के सतीश महाना काफी आगे हैं। किदवई नगर में कांग्रेस और भाजपा के बीच मामूली अंतर है। कांग्रेस यहां से आगे हैं। बिल्हौर (सु) से भाजपा ने सपा पर बढ़त बना ली है। घाटमपुर (सु) से अपना दल काफी आगे है। गोविंद नगर मे भाजपा काफी आगे निकल गयी है। बिठूर में भी भाजपा ने काफी बढ़त बना ली है।
कानपुर देहात में रसूलाबाद (सु) से सपा ने भाजपा पर ठीकठाक बढ़त ले ही है। रनिया-अकबरपुर, भोगनीपुर और सिकंदरा से भाजपा निकटतम प्रतिस्पर्धी सपा से काफी आगे निकल गयी है।