Health Tips: लड़कियों में तेजी से बढ़ रही PCOD की समस्या, जानें क्या है कारण और कैसे बरतें सावधानी

Health Tips: लड़कियों में तेजी से बढ़ रही PCOD की समस्या, जानें क्या है कारण और कैसे बरतें सावधानी

Health Tips: महिलाओं में आजकल पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) की समस्या आम हो गई है। आज के दौर में 6-10 प्रतिशत महिलाएं इसकी चपेट में आती हैं। ये समस्या किसी भी वर्ग की महिला या लड़कियों को हो सकती हैं। बता दें, इस समस्या की वजह से सबसे पहले महिलाओं को थकान और तनाव की …

Health Tips: महिलाओं में आजकल पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) की समस्या आम हो गई है। आज के दौर में 6-10 प्रतिशत महिलाएं इसकी चपेट में आती हैं। ये समस्या किसी भी वर्ग की महिला या लड़कियों को हो सकती हैं।

बता दें, इस समस्या की वजह से सबसे पहले महिलाओं को थकान और तनाव की समस्या होती है, उनके पीरियड्स डिस्टर्ब होते हैं, हॉर्मोनल बदलाव के कारण दूसरी बीमारियां घेरने लगती हैं और फिर उन्हें मां बनने में भी दिक्कत आती है।

क्या करें?

  • लक्षणों को देखकर उन्हें नजर अंदाज न करें और फौरन विशेषज्ञ से बात करें।
  • पीसीओडी का डाउट होने पर विशेषज्ञ आपको सोनोग्राफी की सलाह देंगे।
  • जरूरत पड़ने पर ब्लड टैस्ट और कुछ हार्मोनल जांचें भी कराई जा सकती हैं।
  • रिपोर्ट के आधार पर पीसीओडी की पुष्टि होती है और इलाज शुरू ​किया जाता है।
  • बता दें, पीसीओडी के लिए हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई फैट और हाई कार्बोहाइड्रेट डाइट से परहेज करें।
  • नियमित व्यायाम करें और समय से दवाएं लें. शराब और स्मोकिंग से दूर रहें।
  • जितना ज्यादा आप शारीरिक एक्टिविटीज करेंगे और वजन को नियंत्रित रखेंगी, उतना ही आप इस समस्या को नियंत्रित कर पाएंगी।

पीसीओडी के लक्षण

  • अब टीनऐज के बाद ही लड़कियां इस दिक्कत से ग्रसित हो रही हैं।
  • हर लड़की या महिला में पीसीओडी के लक्षण एक जैसे नहीं होते।
  • किसी को चेहरे पर बाल आने की समस्या हो सकती है या शरीर के अन्य अंगों पर घने बाल उग सकते हैं।
  • किसी को पीरियड्स के समय बहुत अधिक दर्द होना या बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने की समस्या भी हो सकती है।
  • इसमें कुछ महिलाओं को समय पर पीरियड्स ना होने जैसे लक्षण नजर आते हैं।
  • इनके पीरियड्स अक्सर समय से पहले या ज्यादातर केसेज में डेट निकलने के बाद ही आते हैं।

क्यों होती पीसीओडी की समस्या?

  • पीसाओडी की कोई एक अहम वजह नहीं होती है लेकिन हमारे दैनिक जीवन का रहन-सहन और खान-पान में गड़बड़ी होना इस बीमारी की एक वजह है।
  • हमारे जीवन में तेजी से बढ़ रहा तनाव और बदला हुआ लाइफस्टाइल इस बीमारी के कारण बनते हैं।
  • तनाव के कारण और लाइफस्टाइल बदलने के कारण हमारे शरीर की बायॉलजिकल क्लॉक गड़बड़ा जाती है। इससे हम सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी बीमार होने लगते हैं।
  • देर रात तक जागने और दिन में देर तक सोने से हमारे शरीर में हॉर्मोन्स का सीक्रेशन बुरी तरह प्रभावित होता है। यही वजह है कि पीसीओडी के साथ ही मोटापा और डिप्रेशन तेजी से हमारे समाज में बढ़ रहे हैं।

पढ़ें- Pathaan Teaser Out: किंग खान स्टारर फिल्म ‘पठान’ का टीजर हुआ आउट, फैंस का आया धमाकेदार रिएक्शन

ताजा समाचार

Etawah में सखी वन स्टॉप सेंटर में किशोरी ने दी जान: किचन में लगाई फांसी, कानपुर के नारी निकेतन केंद्र में भेजा जाना था
रामपुर : श्मशान घाट पर सो रहे ग्रामीण की हत्या करने में चार को उम्र कैद, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया
Etawah में गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा गया: गौतस्करी के लिए ले जा रहे थे, रास्ते में एक्सीडेंट होने पर ट्रक छोड़कर भागे आरोपी
कासगंज : सिग्नल वाले महाराज मंदिर के समीप मिला बुजुर्ग का शव, कासगंज-बरेली मार्ग पर हुआ हादसा
नेपाल : काठमांडू में राजशाही समर्थकों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प, दागे आंसू गैस के गोले...कई इलाकों में कर्फ्यू
जस्टिस यशवंत वर्मा के ट्रांसफर को केंद्र की मंजूरी, दिल्ली HC से जाएंगे इलाहाबाद हाईकोर्ट