गोरखपुर: भाजयुमो ने निकाली युवा विजय संकल्प बाइक रैली, तेजस्वी सूर्या और अनुराग ठाकुर को देखने उमड़ी भीड़

गोरखपुर। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर द्वारा आयोजित युवा विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गयी। हजारों की संख्या में निकली इस बाइक रैली में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने युवाओ में जोश भरने …
गोरखपुर। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर द्वारा आयोजित युवा विजय संकल्प बाइक रैली निकाली गयी। हजारों की संख्या में निकली इस बाइक रैली में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने युवाओ में जोश भरने का कार्य किया।इस विशाल बाइक रैली की अगुवाई भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह व महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा ने किया।
बीजेपी के पक्ष में मतदान की अपील की
बाइक रैली का शुभारंभ टाउन हॉल स्थित शिवाय होटल से अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली निर्धारित रूट के अनुसार टाउनहाल से कचहरी चौक होते हुए शास्त्री चौक, बेतियाहाता चौक, अलहदादपुर चौक, घंटाघर, लाल डिग्गी, मिर्जापुर, कचहरी व मोहद्दीपुर होते झारखंडी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में समापन है। रैली के माध्यम से ग्रामीण व शहर विधानसभा के मतदाताओं से भाजपा कमल के फूल पर मतदान करने की अपील करते हुए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा किये गये विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार किया गया।
इस दौरान रैली में प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सूरज राय,पवन यादव,क्षेत्रीय मंत्री अंबिकेश्वर दुबे, कोषाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, मुकेश सिंह, भाजपा महानगर महामंत्री इंद्रमणि उपाध्याय, महानगर उपाध्यक्ष संजू यादव, कर्मवीर सिंह, आशीष ओझा, महामंत्री रजत गुप्ता, हर्ष श्रीवास्तव, महानगर मीडिया प्रभारी राहुल साहनी, शशांक द्विवेदी, राहुल गिरी, अभिषेक श्रीवास्तव, राहुल राणा, आलोक आनंद,प्रभात पाण्डेय,अनामिका सिंह, सिद्धि गुप्ता,विकास गुप्ता, विनायक अग्रहरी, मंडल अध्यक्ष सुशांत राय, नीरज सिंह, राहुल पांडेय, अनमोल अग्रहरि, सूरज शर्मा, पंकज निषाद, राहुल चौरसिया, शिवम सिन्हा, सहित मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: गोरखपुर में रोड शो करके अखिलेश यादव ने दिखाई ताकत, सड़कों पर उमड़ी भीड़