बहराइच: साढ़े छह लाख भारतीय रुपए के साथ नेपाली गिरफ्तार

बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर रूपईडीहा बॉर्डर आउट पोस्ट पर जांच के दौरान एसएसबी और पुलिस ने साढ़े छह लाख रुपए भारतीय के साथ नेपाली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भारत नेपाल सीमा पर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के लिए जांच चौकियों पर 42 वी बटालियन डी कंपनी के जवान और पुलिस …
बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर रूपईडीहा बॉर्डर आउट पोस्ट पर जांच के दौरान एसएसबी और पुलिस ने साढ़े छह लाख रुपए भारतीय के साथ नेपाली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
भारत नेपाल सीमा पर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के लिए जांच चौकियों पर 42 वी बटालियन डी कंपनी के जवान और पुलिस की संयुक्त टीम गुरुवार को जांच कर रही थी। टीम ने जांच के दौरान नगद भारतीय मुद्रा बरामद किया है। यह रूपया नेपाल से भारत भेजा गया है। अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, व एसएसबी बल के संयुक्त टीम के साथ विधान सभा के दोनों देश से आने वाले लोगों की जांच शुरू की।
आवागमन में वाहन व चुनाव मे प्रयुक्त होने वाले धन की संघन चेकिग के दौरान नेपाल बार्डर सीमा पर धर्मवीसी के बेटे शेर बहादुर वी सी ग्राम वार्ड न0 11 जोनी चादे थाना गरखा कोट जिला जाजर कोट नेपाल राष्ट्र को रोक कर जांच की गई। जांच के दौरान उसके पास से 640000 (छ लाख चालिस हजार रुपय़े भारतीय ) बरामद किया गय़ा। बरामद रुपये के सम्बन्ध कागजात युवक से मांगा गया तो वह नही दिखा सका। जिसके सम्बन्ध मे उच्चाधिकारीगण व एफएसटी टीम को अन्य विधिक कार्यवाही हेतु सूचित किया गया। जबकि युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक रुपए चुनाव में खर्च करने के लिए लाया गया होगा।
यह भी पढ़े- अयोध्या: बुजुर्गों के मतदान के लिए घर-घर जा रहीं पोलिंग पार्टियां