आज का राशिफल। 12 फरवरी, 2022

मेष आज व्यावसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। नई नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं। जीवनशैली में नयापन आएगा। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। मार्केटिंग संबंधी कारोबार में लाभ होगा। वृष आज परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। संतान को लेकर कुछ चितिंत हो सकते हैं। …
मेष
आज व्यावसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। नई नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं। जीवनशैली में नयापन आएगा। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। मार्केटिंग संबंधी कारोबार में लाभ होगा।
वृष
आज परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। संतान को लेकर कुछ चितिंत हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन में थोड़ी कठिनाई होगी। स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से आपको परेशानी होगी। झूठ बोलने से बचें।
मिथुन
आज विदेश यात्रा की संभावना बन रही है। आज आप ऑनलाइन शॉपिंग में व्यस्त रहेंगे। ख़रीदारी के दौरान अपने बजट का ध्यान रखें। किसी रिश्तेदार को धन उधार देना पड़ सकता है। अपने काम का भरपूर आनंद उठाएंगे।
कर्क
आज दिखावे के चक्कर में अपना नुकसान न करवायें। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। परिस्थितियों पर क्रोध करने के बजाय उन्हें शांति से निपटाएं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कारोबार में विस्तार करने में कठिनाई होगी।
सिंह
नई ससंपत्ति खरीद सकते हैं। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए दिन शानदार है। इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को जॉब मिल सकती है। रोजगार के नए विकल्प मिलने से उत्साहित रहेंगे। प्रेम विवाह के लिए परिवार को सहमत करने में सफलता मिलेगी।
कन्या
आज का दिन बहुत अच्छा है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शुभ है। छोटे बच्चों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। उलझा हुआ धन आपको प्राप्त होगा। किसी भी मुद्दे पर सावधानी पूर्वक प्रतिक्रिया दें।
तुला
आज आप अनुसंधान के मूड में हो सकते हैं। बजट का ध्यान रखते हुए काम करें। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यर्थ के कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। कानूनी मामलों को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। भारी भोजन का सेवन करने से बचें।
वृश्चिक
आज आत्मकेन्द्रित होने के कारण मित्रगण आपसे नाराज हो सकते हैं। घुटने व कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। जीवनसाथी से कोई बात न छिपाएं। अति आत्मविश्वास से बचें।
धनु
आज परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। साझेदारी में व्यवसाय शुरू करने का प्लान कर सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होगी। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा।
मकर
आज अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं। प्रशासन से जुड़े लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। यदि किसी मीटिंग पर जा रहे हैं तो आपको पूरी तैयारी करनी पड़ेगी। उधार लेन-देन सावधानी पूर्वक करें।
कुंभ
आज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को तनाव हो सकता है। बच्चों की गलत आदतों को अनदेखा न करें। बातचीत के दौरान सरल शब्दों का प्रयोग करें। वरना आपकी बातों का गलत मतलब भी निकल सकता है।
मीन
आज विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में सफलता मिलेगी। दौड़-धूप ज्यादा करनी पड़ेगी। रियल एस्टेट में सावधानी पूर्वक निवेश करें। पुराने दोस्तों से आज मुलाक़ात हो सकती है।