आज का राशिफल। 09 फरवरी,2022

मेष आज कार्यक्षेत्र में आपका विरोध हो सकता है। अपनी बात मनवाने के लिए किसी पर ज़ोर न डालें। भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। दार्शनिक विचारों के प्रभाव में हो सकते हैं। आंखों में कुछ समस्या हो सकती है। वृष आज शारीरिक परेशानियों का निवारण हो सकता है। बॉस आपकी तरफ काफी ध्यान देंगे। …
मेष
आज कार्यक्षेत्र में आपका विरोध हो सकता है। अपनी बात मनवाने के लिए किसी पर ज़ोर न डालें। भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। दार्शनिक विचारों के प्रभाव में हो सकते हैं। आंखों में कुछ समस्या हो सकती है।
वृष
आज शारीरिक परेशानियों का निवारण हो सकता है। बॉस आपकी तरफ काफी ध्यान देंगे। पारिवारिक प्रसंनता में वृद्धि होगी। नए व्यवसाय को लेकर योजना बना सकते हैं। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। किसी के प्रति दुर्भावना न रखें।
मिथुन
आज जीवन साथी का स्वास्थ्य व व्यवहार थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। अचानक खर्च आपके बैंक-बैलेंस को प्रभावित कर सकते हैं। चित्त में व्याकुलता का भाव रहेगा। आज नए कार्यों की शुरुआत न करें।
कर्क
आज जीवन साथी से मन की बातें शेयर कर हल्कापन महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। शत्रु अचानक से सक्रिय हो सकते हैं। बेरोजगारों को जॉब के अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है।
सिंह
आज प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी कनफ्यूज हो सकते हैं। किन्तु आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनी कमियों पर गौर करें और उन्हें दूर करने का प्रयास करें।
कन्या
आज नजदीकी संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। प्रेम संबंध काफी संवेदनशील रहेंगे। विदेश यात्रा में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। मेहनत का उत्तम परिणाम नहीं मिलेगा। रूढ़िवादी विचारों को त्यागें व लचीलापन अपनाएं।
तुला
आज आपके निजी खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। यात्रा के दौरान परेशानियां होंगी। किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह से पढ़ लें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आज एकान्त में रहना हितकर होगा।
वृश्चिक
आज बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आप लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। सभी काम समय पर हो जाएंगे।
धनु
आज कानूनी मामले अटक सकते हैं। विवादों में मध्यस्थता करने से आपको बचना चाहिए। शरीर में दर्द और अकड़न जैसी समस्या हो सकती है। बनते कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे।
मकर
आज विचारों में नवीनता आएगी। लेकिन फिर भी लोग आपकी बातों से सहमत नहीं होंगे। म्यूचुअल फंड में निवेश करना शुभ नहीं है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। बच्चे माता-पिता की आज्ञा का पालन अवश्य करें।
कुंभ
आज मन में अनहोनी की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य समस्याओं को हल्के में न लें। सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। नींद भरपूर मात्रा में लें। कारोबार सामान्य गति से आगे बढ़ता रहेगा। मन में उत्साह भाव कम रहेगा।
मीन
आज नए व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। सहकर्मी आपसे प्रसन्न रहेंगे। बॉस आपका उत्साहवर्धन करेंगे। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर नया टाइमटेबल बना सकते हैं। विवाह संबंधों में प्रेम भाव बढ़ेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा करने के लिए दिन शुभ है।