आज का राशिफल। 05 फरवरी,2022

मेष आज तात्कालिक निर्णय लेने में जल्दबाज़ी करना उचित नहीं है। बिना मांगे किसी को राय देने से अपमान हो सकता है। दवाइयों पर धन खर्च होगा। अनैतिक कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। उधार धन के लेन-देन में सावधानी रखें। वृष आज शेयर मार्केट से धन लाभ होगा। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। …
मेष
आज तात्कालिक निर्णय लेने में जल्दबाज़ी करना उचित नहीं है। बिना मांगे किसी को राय देने से अपमान हो सकता है। दवाइयों पर धन खर्च होगा। अनैतिक कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। उधार धन के लेन-देन में सावधानी रखें।
वृष
आज शेयर मार्केट से धन लाभ होगा। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। लोग आपसे परामर्श लेना पसंद करेंगे। कारोबार को लेकर यात्रा हो सकती है। सीनियर्स आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में आपके अधिकार बढ़ेंगे।
मिथुन
आज रिश्तों में मधुरता का आनंद लेंगे। कारोबार में कठिनाई हो सकती है। आपके कार्य धीमी गति से पूर्ण होंगे। पड़ोसियों के साथ विवाद उभरने की आशंका है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ नहीं है। अपनी दिनचर्या संतुलित रखें।
कर्क
आज का दिन महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिन शुभ है। धर्म-कर्म में रुचि कम होने की संभावना है। शोधकार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। मतभेदों का निवारण हो सकता है।
सिंह
आज स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। माता के स्वास्थ्य में खराबी हो सकती है। कारोबार में बड़ा निवेश करने से पहले पूरी जांच-परख कर लें। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। आज नए कार्यों की शुरुआत न करें।
कन्या
आज साझेदारी में नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। आपके सभी काम बेहतरीन तरीके से पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय का आनंद उठायेंगे। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में समस्या हो सकती है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की सम्भावना है।
तुला
आज आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। जॉब में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। पुराना उधार चुकाने में सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों के लिए आज का दिन शुभ है। कोई कठिन कार्य आज पूरा हो सकता है। किसी से ईर्ष्या व द्वेष न करें।
वृश्चिक
आज नव विवाहित लोग हनीमून के लिए जा सकते हैं। अपने प्रेमी जन को प्रपोज करने के लिए दिन शुभ है। अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास करें। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े कारोबार में धन लाभ मिलेगा।
धनु
आज नजदीकी लोगों की सलाह की उपेक्षा करना नुकसानदेह हो सकता है। दांपत्य सम्बन्धों में कड़वाहट हो सकती है। व्यर्थ के खर्चे बढ़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में रुकावटें होने की संभावना है। सर्दी-जुकाम को हल्के में न लें।
मकर
आज का दिन करियर में बड़ा बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको विजय मिलने के योग बन रहे हैं। रिश्तेदारों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। आपकी संवादशैली से लोग प्रभावित रहेंगे।
कुंभ
आज बाहर का भोजन करने से पाचन खराब हो सकता है। आज उधार लेने से आपको बचना चाहिए। अपने खर्चों में कटौती करें वरना बजट गड़बड़ा सकता है। संतान के व्यवहार से थोड़ा आहत हो सकते हैं। साहित्य के प्रति रुचि उत्पन्न होगी।
मीन
आज युवा जातक प्रेम संबंधों को लेकर परिवार में चर्चा कर सकते हैं। ऑफिस का काम पूरी मेहनत से करेंगे। कारोबार में उत्तम धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में धन खर्च करेंगे। मित्रों की सलाह लेना आपके लिए हितकर होगा।